Post Top Ad
Tuesday, July 27, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, संयुक्त मोर्चा जनपद पंचायत बाड़ी की हड़ताल छठवें दिन भी जारी।
रायसेन, संयुक्त मोर्चा जनपद पंचायत बाड़ी की हड़ताल छठवें दिन भी जारी।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग संयुक्त मोर्चा बैनर तले आज छठवें दिन भी हड़ताल जारी है। ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ताले पड़े हुए हैं। समस्त कार्य प्रभावित हो रहे हैं। हितग्राहियों को मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अन्य योजना का लाभ प्राप्त नहीं हो पा रहा है। शासन द्वारा सिटीजन चार्टर हेतु ग्राम सभा का आयोजन ग्राम पंचायतों मैं दिनांक 22 जुलाई से किया जाना था परंतु हड़ताल होने से प्रदेश में पहली बार ऐसा हुआ कि ग्राम सभा का आयोजन नहीं हो सका। संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष दिनेश शर्मा द्वारा मोबाइल के माध्यम से बाड़ी जनपद पंचायत मुख्यालय पर सम्मिलित समस्त मोर्चा के अधिकारी एवं कर्मचारियों को संबोधन किया गया। संयोजक भवानी सिंह ठाकुर, भूपेंद्र नाथ किरार, तुलसीराम रघुवंशी, रामप्रकाश रघुवंशी, सुरजीत ठाकुर, बालिस्टर पवैया स्वच्छ भारत मिशन, महेश कासारे एनआरएलएम सहित समस्त सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक सम्मिलित हैं।
'मेरी पंचायत-मेरा अधिकार', 'जन सेवा-हमारे द्वार' अभियान दिनांक 22 जुलाई 2021 से ग्राम सभा का आयोजन किया जाना था परंतु प्रदेश इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी भी ग्राम में उक्त ग्राम सभा का आयोजन नहीं किया जा सका। ग्राम सभाओं में ग्राम विकास योजना तैयार करने हेतु आयुक्त महोदय भोपाल संभाग भोपाल से निर्देश प्राप्त हुए थे जिस हेतु जनपद के सेक्टर बार ग्राम बार तिथियां निर्धारित की गई थी परंतु पंचायती अमला हड़ताल पर होने से किसी भी गांव में ग्राम सभा का आयोजन नहीं हो सका
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद