रायसेन/बरेली, फिर सड़क पर पहुंचा सब्जी बाजार, जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही का परिणाम भुगत रहे आमजन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, July 27, 2021

रायसेन/बरेली, फिर सड़क पर पहुंचा सब्जी बाजार, जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही का परिणाम भुगत रहे आमजन।

फिर सड़क पर पहुंचा सब्जी बाजार, जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही का परिणाम भुगत रहे आमजन।

रायसेन/बरेली, फिर सड़क पर पहुंचा सब्जी बाजार, जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही का परिणाम भुगत रहे आमजन।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। शहर में सब्जी मंडी होने के बाद भी उन रास्तों पर सब्जी के ठेले और अन्य दुकानें लगाई जा रही हैं जहां से आवागमन करने वाले रास्ते शहर के अन्य रास्तों तक पहुंचते हैं। कई बार नगर प्रशासन के अधिकारियों के द्वारा कोशिश भी की गई कि यह सड़क साफ रह सके, जहां से आवागमन सुलभ बन सके लेकिन नगर परिषद को टेक्स मिलने के कारण नगर परिषद भी इस पर कार्यवाही करना मुनासिब नहीं समझ रही है। सब्जी बाजार सड़क पर पहुंचने के कारण आवागमन करने वाले नागरिकों को तो परेशानी उठानी पड़ रही है साथ ही वहां से दोपहिया और चार पहिया वाहनों का निकलना भी दूभर होता जा रहा है।


पूर्व में एसडीएम बृजेंद्र रावत के द्वारा यहां पर हस्तक्षेप किया गया था व सड़क पर पीली पट्टी डलवाई गई थी। आदेश जारी हुए थे कि जो भी पीली पट्टी के अंदर दुकान संचालित करेगा उस पर कानूनी कार्रवाई की जावेगी। साथ ही सड़क पर पार्किंग बना दी गई थी जहां दो पहिया वाहन खड़े हुआ करते थे लेकिन जैसे ही एसडीएम का स्थानांतरण हुआ फिर वही हालात इस सड़क के बन चुके हैं। संपूर्ण सड़क पर सब्जी मंडी लगने लगी हैं जिस कारण सड़क का अस्तित्व भी मिटता जा रहा है। अब ना कोई यहां पर हस्तक्षेप करने वाला और ना कोई कानूनी कार्रवाई उन दुकानदारों पर कर रहा है जो सड़क पर दुकानें संचालित कर रहे हैं। सड़क पर दुकान लगने के कारण कई बार वहां पर झगड़े भी हो चुके हैं जो मामले आज भी थाने में पेंडिंग पड़े हुए हैं, उसके बाद भी सड़क पर सब्जी मंडी लगाई जा रही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...