Post Top Ad
Thursday, July 8, 2021
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
पत्रकार व उसके परिवार पर जान लेवा हमला, भीड़ ने तीन बदमाशों में से एक को दबोचकर किया पुलिस के हवाले।
पत्रकार व उसके परिवार पर जान लेवा हमला, भीड़ ने तीन बदमाशों में से एक को दबोचकर किया पुलिस के हवाले।
प्रयागराज के अतरसुइया थाना क्षेत्र के मीरापुर पटेल नगर में एक पत्रकार और उसके परिवार पर जानलेवा हमला किया गया है। इस दौरान आसपास के लोगों ने एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि उसके दो साथी भागने में कामयाब रहे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पकड़े गए एक बदमाश को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है, अभी हमले की वजह स्पष्ट नहीं है। बुधवार की रात करीब 9.30 बजे मीरापुर पटेल नगर में पत्रकार इंद्रजीत बनर्जी के घर पर तीन बदमाश बाइक से पहुंचे और उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में इंद्रजीत बनर्जी के 72 वर्षीय पिताजी को चोटें आई हैं। शोर शराबा होने पर दो बदमाश मौके से भाग निकले, लेकिन एक बदमाश को लोगो ने घटनास्थल पर ही दबोच लिया। पिटाई के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया। सूचना के बाद पहुंची इलाकाई पुलिस ने दबोचे गए बदमाश को हिरासत में लेकर थाने उठा ले आई, उससे पूछताछ की जा रही है। हमले की स्पष्ट वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। एसपी सिटी दिनेश सिंह ने बताया कि एक हमलावर को पकड़ा गया है। उसके जरिए उसके पास ही दो साथियों को पता लगाया जा रहा है, अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद