Post Top Ad
Thursday, July 8, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
विदिशा
विदिशा, 15 दिन पहले हुई शादी, पति-पत्नी सो रहे थे साथ, पति की हुई हत्या, पत्नी को नही चला पता ?
विदिशा, 15 दिन पहले हुई शादी, पति-पत्नी सो रहे थे साथ, पति की हुई हत्या, पत्नी को नही चला पता ?
विदिशा में पत्नी के साथ सो रहे एक युवक की धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी गई। चेहरा और जबड़ा बेरहमी से काटा गया था। खास बात यह है कि पत्नी पास में सोती रही, लेकिन उसे पता नहीं चला। दोनों की 15 दिन पहले शादी हुई थी। एक दिन पहले जब मायके से दुल्हन घर आई तो परिवार वाले होशंगाबाद नर्मदा नहाने गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पूरा शक पत्नी पर ही है। घटना विदिशा से 70 किलोमीटर दूर मलिया खेड़ी गांव की है। पत्नी की नींद खुली तो उसे पति की लाश दिखी, पत्नी ने इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, पुलिस को पत्नी पर भी शक है। पास में सो रहे पति की हत्या हो गई और उसे पता नहीं चला, यह बात किसी के गले नहीं उतर रही है।
पुलिस के मुताबिक रात में घर में सोनू पुत्र मोहर प्रजापति (22) और पत्नी ही थे, दोनों की शादी 20 जून को हुई थी। शादी के बाद पत्नी अपने मायके चली गई थी, एक दिन पहले ही वह सुसराल आई थी। दोनों को घर पर छोड़कर मोहर प्रजापति परिवार के अन्य सदस्यों के साथ नर्मदा नहाने होशंगाबाद चले गए थे। मृतक के भाई के मुताबिक, अभी हाल ही में शादी हुई थी और 1 दिन पहले ही सोमवार को सोनू की पत्नी घर आई थी। उसी रात को यह वारदात हो गई। मृतक के भाई ने कहा, उनके परिवार का किसी से विवाद भी नहीं है।
मृतक की शादी 20 जून 2021 को हुई थी और उसकी पत्नी अभी एक दिन पहले घर आई थी। रात्रि में ही पति का कत्ल हो गया। दोनों की चारपाई पास-पास ही लगी थी। सारे पहलुओं पर ध्यान रखते हुए जांच कर रहे हैं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद और क्लियर हो जाएगा।
आरपी रावत, SDOP
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# विदिशा
Share This
About Ghatak reporter
विदिशा
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
विदिशा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद