Post Top Ad
Friday, August 27, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
विडियो
दबंगों ने जमीन पर किया कब्जा, अधिकारियों ने नहीं की कोई सुनवाई तो युवक अपने परिवार सहित चढ़ा टंकी पर, भूखे-प्यासे टंगे रहे बच्चे और पत्नी, युवक बोला- दबंगों ने 10 पीढ़ियाें की कमाई लूट ली; देखे विडियो।
दबंगों ने जमीन पर किया कब्जा, अधिकारियों ने नहीं की कोई सुनवाई तो युवक अपने परिवार सहित चढ़ा टंकी पर, भूखे-प्यासे टंगे रहे बच्चे और पत्नी, युवक बोला- दबंगों ने 10 पीढ़ियाें की कमाई लूट ली; देखे विडियो।
होशंगाबाद रोड स्थित दानिश नगर में गुरुवार सुबह 10.30 बजे से पानी की 80 फीट की टंकी पर चढ़ा परिवार 9 घंटे बाद उतर गया। पिता की जिद के कारण इतनी देर तक दोनों बच्चे और उसकी पत्नी भूखे-प्यासे टंगे रहे। नीचे उतरते ही बच्चों ने सबसे पहले पीने के लिए पानी मांगा। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बच्चों को पानी पिलाया। एएसपी राजेश सिंह भदौरिया ने न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही परिवार नीचे उतरा। इससे पहले भोपाल, रायसेन जिले का पुलिस प्रशासन दिनभर मशक्कत करता रहा। युवक कहता रहा, दबंगों ने उसकी 10 पीढ़ियों की जायदाद लूट ली, उसकी सुनवाई नहीं हो रही। मजबूर होकर उसे परिवार समेत पानी की टंकी में चढ़ना पड़ा। मेरी बात मुख्यमंत्री तक पहुंच जाए।
जानकारी के मुताबिक भोजपुर, रायसेन निवासी रीतेश गोवस्वामी (40) पत्नी सीमा और बच्चों के साथ गुरुवार सुबह दानिश नगर में पानी की टंकी पर चढ़ गया था। सूचना के बाद मिसरोद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिवार को उतरने के लिए आग्रह किया, लेकिन वे नहीं उतरे। रीतेश रायसेन प्रशासन के अधिकारियों को बुलाने के लिए अड़ा था। वह बीच-बीच में मोबाइल पर बात भी करता रहा। आखिरकार, रायसेन के एसडीओपी, एसडीएम, तहसीलदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवक से बात की, लेकिन परिवार नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। शाम करीब 6 बजे भोपाल के एएसपी जोन-2 राजेश सिंह भदौरिया पहुंचे। उन्होंने रीतेश से माइक के जरिए बात की। रीतेश को न्याय का वादा दिलाया। इस पर रीतेश नीचे उतरने को सहमत हुआ। बारी-बारी से सभी नीचे उतरे।
रीतेश का कहना है, भोजपुर में उसकी करीब दो एकड़ जमीन पर धनंजय सिंह चौहान नाम के व्यक्ति ने कब्जा कर लिया है। उसने रायसेन के अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। उल्टे उसपर झूठे केस दर्ज कर दिए गए, पुलिस अधिकारी गाली-गलौज करते हैं। इधर, रायसेन पुलिस का कहना, रीतेश के पिता ने बड़े बेटे के नाम पर वसीयत लिख दी थी। रीतेश के बड़े भाई ने धनंजय चौहान को जमीन बेची है। रीतेश के नाम से वर्तमान में छह एकड़ जमीन है, जबकि उसके बड़े भाई के हिस्से में साढ़े दस एकड़ है।
पुलिस का कहना है, रीतेश इससे पहले पांच बार पानी की टंकियों में इसी तरह चढ़कर प्रशासन को परेशान कर चुका है। हाल ही में वह मुख्यमंत्री निवास पर केरोसिन लेकर आत्महत्या करने के लिए पहुंच गया था। 12 अगस्त 2021 को कांग्रेस मुख्यालय के सामने बच्चों के साथ धरने पर बैठा था। युवक के पानी की टंकी पर चढ़ने की खबर लगते ही मौके पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। टंकी के करीब पहुंचने पर युवक नीचे कूदने की धमकी देता रहा। सुबह लगा मजमा देर शाम तक लगा रहा।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
भोपाल,
मध्य प्रदेश,
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com






No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद