Post Top Ad
Friday, August 27, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
भोपाल
मध्य प्रदेश
हमीदिया हॉस्पिटल में घुसे 4 आतंकियों को NSG जवानों ने किया ढेर, 45 मिनट तक चली मॉक ड्रिल, हेलीकॉप्टर से हमीदिया की छत पर उतरे जवान, मरीजों को निकाला गया सुरक्षित।
हमीदिया हॉस्पिटल में घुसे 4 आतंकियों को NSG जवानों ने किया ढेर, 45 मिनट तक चली मॉक ड्रिल, हेलीकॉप्टर से हमीदिया की छत पर उतरे जवान, मरीजों को निकाला गया सुरक्षित।
नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) ने शुक्रवार सुबह भोपाल के हमीदिया हॉस्पिटल और भारत भवन में मॉक ड्रिल की। हॉस्पिटल की 11 मंजिला बिल्डिंग में जवानों ने हेलीकाप्टर के सहारे इंट्री की। हेलीकाप्टर ने जवानों को रस्सी के सहारे छत पर उतारा। इसके बाद ऑपरेशन शुरू किया गया। करीब 45 मिनट तक मॉक ड्रिल चली और जवानों ने डमी बने मरीजों को सुरक्षित निकाल दिया। 4 डमी आतंकवादियों को भी मार गिराया। हॉस्पिटल की बिल्डिंग में धमाके की आवाज आने और हेलीकाप्टर के आसपास मंडराने से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शुरुआत में तो वे समझ नहीं पाए कि आखिर हो क्या रहा है, लेकिन जब मॉक ड्रिल की जानकारी मिली तो राहत की सांस ली। जवानों ने रस्सी के सहारे मरीजों को नीचे उतारा। इससे पहले NSG जवानों ने भारत भवन में भी मॉक ड्रिल की। सुबह 7.45 बजे कमांडों वहां पहुंच गए थे। इसके बाद 8.30 बजे हमीदिया हॉस्पिटल पहुंचे। मॉक ड्रिल के चलते भारत भवन और हॉस्पिटल के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिसकर्मी लोगों को आसपास घूमने से रोक रहे थे। वहीं ट्रैफिक भी डायवर्ट कर दिया गया था। NSG ने गुरुवार रात में भी आरबीआई, मंत्रालय एवं विधानसभा भवन में मॉक ड्रिल की थी।
सुबह करीब साढ़े 8 बजे आतंकवादियों ने हमीदिया अस्पताल को अपने कब्जे में ले लिया। आतंकवादियों ने मरीजों, डाक्टरों को बंधक बनाकर बम-ग्रेनेड से हमीदिया परिसर में विस्फोट करना शुरू कर दिया। परिसर में अफरा-तफरा मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आतंकवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। हालात बिगड़ते देख एनएसजी की टीम प्लानिंग के साथ हेलीकाप्टर से अस्पताल की छत पर उतरी। इसके बाद परिसर में घुसकर एक-एक कर सभी चार आतंकियों को ढेर कर दिया। ऑपरेशन के बाद एनएसजी कमांडो ने पूरी तरह से आतंकियों का सफाया कर दिया। इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। आतंकी और मरीज डमी थे, लेकिन ऑपरेशन किसी असली घटना की तरह ही चलाया गया।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश,
भोपाल,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद