Post Top Ad
Saturday, August 28, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
राजस्थान
पड़ोस में रहने वाले किशोर ने 2 साल की मासूम से किया रेप, आरोपी की भाभी ने पलंग पर रेप करते हुए देखा तो शोर मचाकर लड़की की मां को बुलाया, मौके से भागा आरोपी 24 घंटे के अंदर ही आया पुलिस गिरफ्त में।
पड़ोस में रहने वाले किशोर ने 2 साल की मासूम से किया रेप, आरोपी की भाभी ने पलंग पर रेप करते हुए देखा तो शोर मचाकर लड़की की मां को बुलाया, मौके से भागा आरोपी 24 घंटे के अंदर ही आया पुलिस गिरफ्त में।
जयपुर में 2 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। नाबालिग आरोपी सीढ़ियों के पास खेल रही बच्ची को उठाकर कमरे में ले गया था। उसे पलंग पर रेप करते हुए आरोपी की भाभी ने देख लिया। उसने चीखते हुए बच्ची की मां को बुलाया, तभी आरोपी भाग गया। पुलिस ने 24 घंटे में किशोर को हिरासत में लेकर अहम सबूत जुटाए और कोर्ट में चालान भी पेश कर दिया। बच्ची का मेडिकल करवा कर दोनों गवाहों के बयान कराए गए हैं। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए 15 पुलिसकर्मियों की 4 टीमें बनाई गई थीं। तब जाकर 24 घंटे के अंदर उसे पकड़ा जा सका।
डीसीपी साउथ हरेंद्र कुमार ने बताया कि सांगानेर सदर पुलिस ने बच्ची से रेप के नाबालिग (16 वर्ष) आरोपी के खिलाफ कोर्ट में 24 घंटे में चार्जशीट पेश कर दी है। उन्होंने बताया कि 26 अगस्त को बच्ची के पिता ने रिपोर्ट दी थी कि उसकी पत्नी घर में बर्तन साफ कर रही थी। उसकी 2 साल की बेटी पड़ोस में रहने वाले किशोर के साथ घर में ही सीढ़ियों पर खेल रही थी। इसी दौरान वह बच्ची को गोद में उठाकर अपने घर ले गया। आरोपी की भाभी घर में ही थी। अचानक वह उस कमरे में पहुंची तो किशोर ने बच्ची को पलंग पर लिटा रखा था और उसके साथ गलत हरकत कर रहा था। उसकी चीख निकल गई और उसने पड़ोसी बच्ची की मां को आवाज लगाई। वह पहुंची तो देखा कि किशोर उसके साथ गलत काम कर रहा था। दोनों के देखने के बाद किशोर तुरंत कमरे से भाग गया।
सांगानेर सदर पुलिस ने दो साल की बच्ची से रेप की रिपोर्ट मिलने के बाद जांच शुरू की। बच्ची काफी घबराई हुई थी। वह बोल नहीं पा रही थी। पुलिस ने बच्ची के कपड़ों के सैंपल लिए। इसके बाद बच्ची की मां के बयान कराए गए। पुलिस ने दो महिला डॉक्टरों के बोर्ड से बच्ची का मेडिकल करवाया। साथ ही किशोर के स्कूल से भी पुलिस ने उम्र के दस्तावेज ले लिए। भाभी पर किशोर के माता-पिता की ओर से दबाव था कि वह बयान न दे। ऐसे में उसने बयान नहीं दिए। ऐसी स्थिति में पुलिस ने आरोपी की भाभी व बच्ची की मां के बयान कराने के लिए कोर्ट से आदेश प्राप्त किए। फिर बयान दर्ज कराए जा सके। पुलिस ने किशोर को बाल न्यायालय में पेश करते हुए 24 घंटे में चार्जशीट भी पेश कर दिया।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# राजस्थान
Share This
About Ghatak reporter
राजस्थान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद