Post Top Ad
Sunday, August 22, 2021
Home
कोरोना
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
वैक्सीन के दोनों डोज लगवाकर स्वयं को करें कोरोना से सुरक्षित, 25 एवं 26 अगस्त प्रदेश में टीकाकरण महा-अभियान।
वैक्सीन के दोनों डोज लगवाकर स्वयं को करें कोरोना से सुरक्षित, 25 एवं 26 अगस्त प्रदेश में टीकाकरण महा-अभियान।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रक्षाबंधन के अवसर प्रदेशवासियों को संदेश देते हुए कहा है कि वे कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लगाकर स्वयं, परिवार, प्रदेश तथा देश को सुरक्षित करें। यह बहनों के लिए भाइयों की ओर से सच्चा तोहफा होगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में नियमित टीकाकरण के साथ ही आगामी 25 एवं 26 अगस्त को टीकाकरण महाअभियान चलाया जाएगा। 18 वर्ष से अधिक उम्र का हर पात्र व्यक्ति दोनों डोज अवश्य लगवाएँ। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि टीकाकरण महाअभियान में 25 अगस्त को कोरोना वैक्सीन का पहला एवं दूसरा डोज तथा 26 अगस्त को दूसरा डोज निर्धारित केन्द्रों पर लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने सभी कोरोना वॉलेंटिंयर्स, जन-प्रतिनिधि, स्वयंसेवी संस्थाओं, धर्मगुरुओं, समाज सेवियों, विभिन्न संगठनों सहित आमजन से अपील की है कि वे टीकाकरण महाअभियान में अपना पूरा सहयोग देकर इसे पूर्ण रूप से सफल बनाएँ।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में कोरोना नियंत्रित हुआ है, परन्तु पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। अभी भी कोरोना के प्रकरण आ रहे हैं। घबराने की आवश्यकता नहीं। पूर्ण सावधानी बरतें तथा कोविड अनुकूल व्यवहार करें।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वैक्सीन कोरोना के विरुद्ध मजबूत सुरक्षा चक्र है। वैज्ञानिकों ने बताया है कि वैक्सीन कोरोना के विरूद्ध 93 प्रतिशत सुरक्षा देता है। परन्तु इसके लिए वैक्सीन के दोनों डोज निर्धारित समयावधि में लगवाना जरूरी है। यह वैक्सीन तभी पूरी तरह प्रभावी होगा, जब इसके दोनों डोज लिए जाएँ।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में 60 प्रतिशत पात्र व्यक्तियों को कोरोना का प्रथम डोज लग गया है, परन्तु 12 प्रतिशत ने ही दूसरा डोज लगवाया है। जिन्होंने कोविशील्ड टीका लगवाया है वे 84 दिन बाद तथा जिन्होंने कोवैक्सीन टीका लगवाया है वे 28 दिन बाद दूसरा डोज अवश्य लगवाएँ।
Tags
# कोरोना
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
कोरोना,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
भोपाल,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद