Post Top Ad
Sunday, August 22, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
देश के सशक्तिकरण के लिए बहनों का सशक्तिकरण आवश्यक, आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश आत्म-निर्भर बहनों के बिना नहीं बन सकता।
देश के सशक्तिकरण के लिए बहनों का सशक्तिकरण आवश्यक, आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश आत्म-निर्भर बहनों के बिना नहीं बन सकता।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि देश का सशक्तिकरण बहनों के सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं है। मुख्यमंत्री बनने के बाद लगातार मेरे प्रयास रहे हैं कि मैं माँ-बहन-बेटियों की जिंदगी में कैसे खुशियाँ लाऊँ। उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं कल्याण के लिए प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में बहनों का शैक्षणिक, आर्थिक, राजनैतिक और सामाजिक सशक्तिकरण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश आत्म-निर्भर बहनों के बिना नहीं बन सकता है। प्रदेश में बहनों को आत्म-निर्भर बनाने विभिन्न योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। जल्दी ही महिला पंचायत बुलाई जायेगी, जिसमें बहनों से चर्चा के उपरांत लाड़ली लक्ष्मी जैसी अन्य योजनाएँ भी बनाई जाएंगी। मुख्यमंत्री चौहान ने सभी प्रदेशवासियों से अपील की कि वे रक्षाबंधन के पावन अवसर पर माँ-बहन-बेटियों के अधिकारों की रक्षा, उनके सम्मान, उनके कल्याण और उनके सशक्तिकरण का संकल्प लें। हम संकल्प लें कि उनके सपनों की उड़ान को पूरा करने के लिए उन्हें सभी अवसर दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश की सभी बहनों से कहा कि रक्षाबंधन पर जब वे अपने भाई को राखी बांधे तो उनसे पूछें कि उन्होंने कोरोना का टीका लगवाया कि नहीं। रक्षाबंधन के साथ कोरोना से सुरक्षा के बंधन के रूप में टीका अवश्य लगवाएँ। बहनें स्वयं भी टीका लगवाना न भूलें। प्रदेश में आगामी 25 एवं 26 अगस्त को टीकाकरण महाअभियान चलाया जाएगा, जिसमें 25 तारीख को पहला एवं दूसरा तथा 26 तारीख को दूसरा डोज लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर प्रदेश की बहनों को संदेश दिया। उन्होंने सभी माता-बहनों तथा बेटियों के सुखी, स्वस्थ्य एवं समृद्ध जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री चौहान ने मुख्यमंत्री निवास पर राखी बांधने आई बहनों कु. कनक कुशवाह तथा शैली तिवारी से राखी बंधवाकर अपने दिन की शुरुआत की। उन्होंने अपने हाथ से बहनों को मिठाई खिलाई तथा शुभाशीष दिया।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि भारत में अनादिकाल से माँ-बहन–बेटियों का सम्मान है तथा वे हमारे लिए पूजनीय हैं। भारतीय परंपरा में कहा जाता है कि जहाँ नारियों की पूजा होती है, वहाँ ईश्वर का वास होता है।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बहनें हमारी संस्कृति, जीवनमूल्य, व्रत, उत्सव, तीज-त्यौहार आदि परंपराओं की वाहक हैं। भारत की परिवार व्यवस्था पूरी दुनिया के लिए आश्चर्य का विषय है तथा इसकी धुरी हैं नारियाँ। प्रदेश में बेटियों के पूजन के साथ शासकीय कार्य प्रारंभ होता है। बेटियों का सम्मान एवं सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है।
मुख्यमंत्री चौहान ने कह कि कहा मध्यप्रदेश में बहनों के कल्याण के लिए अनेकों योजनाएँ चल रही हैं। लाड़ली लक्ष्मी योजना में अब बहनों को कॉलेज में प्रवेश पर बीस हजार रुपये दिए जाएंगे। उनकी उच्च शिक्षा का पूरा प्रबंध किया जाएगा। बहनों को शिक्षा के लिए यूनिफार्म, साईकिल, पुस्तकें सब नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। गाँव की बेटी योजना, प्रतिभा किरण योजना चल रही हैं। विदेश अध्ययन के लिए छात्रवृत्ति दी जाती है। विवाह के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना है। प्रसूति सहायता योजना में बच्चे के जन्म से पहले 4 हजार एवं जन्म के बाद 12 हजार रुपये दिए जाते हैं।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2024 तक न केवल शहरी बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी हर घर को नल से पेयजल दिया जाएगा। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जल जीवन मिशन प्रारंभ किया है।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं द्वारा जमीन, मकान आदि की रजिस्ट्री कराये जाने पर उनसे एक प्रतिशत रजिस्ट्री शुल्क लिया जाता है। इससे बहनों के नाम पर संम्पत्तियों की गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष 10 प्रतिशत अधिक रजिस्ट्रियाँ हुई हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने लिए महिला स्व-सहायता समूहों को कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि महिलाओं के राजनैतिक सशक्तिकरण के लिए स्थानीय निकाह चुनावों में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। सरकारी नौकरियों में पुलिस भर्ती में महिलाओं को 30 प्रतिशत तथा शिक्षकों की भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गई है।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा के लिए हर जिले में महिला पुलिस थाने स्थापित किए गए हैं। मध्यप्रदेश ऐसा पहला राज्य है, जहाँ महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने वालों को फाँसी की सजा का प्रावधान किया गया है। बेटियों के साथ डरा-धमकाकर अथवा धोखे से विवाह करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के लिए धार्मिक स्वातंत्र्य कानून बनाया गया है। गुमशुदा बेटियों को घर वापिस लाने के लिए मुस्कान अभियान चलाया जा रहा है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
भोपाल,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद