Post Top Ad
Tuesday, August 17, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, स्वास्थ्य मंत्री गैरतगंज में 27 लाख रू के निर्माण कार्यो का करेंगे भूमिपूजन, बनखेड़ी में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का करेंगे लोकार्पण।
रायसेन, स्वास्थ्य मंत्री गैरतगंज में 27 लाख रू के निर्माण कार्यो का करेंगे भूमिपूजन, बनखेड़ी में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का करेंगे लोकार्पण।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी 18 अगस्त को गैरतगंज नगर में लगभग 27 लाख रू से अधिक लागत के विभिन्न निर्माण कार्यो का भूमिपूजन करेंगे तथा बनखेड़ी में 10 लाख रू की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री रायसेन स्थित वृद्धाश्रम में विधायक निधि से स्थापित सोलर पैनल का उद्घाटन करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी 18 अगस्त को प्रातः 10.30 बजे भोपाल से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे गैरतगंज पहुचेंगे तथा वार्ड नम्बर-1 में विधायक निधि से एक लाख रू लागत के चबूतरा निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री दोपहर 12.30 बजे गैरतगंज के वार्ड नम्बर-06 में शमशान घाट से गोपालपुर रोड तक 9.08 लाख रू की लागत से बनने वाले सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। इसके अतिरिक्त वार्ड नम्बर-06 में मुन्नालाल साहू के घर से देवेन्द्र पटेल के घर तक 9.21 लाख रू की लागत से सीसी रोड रिन्युबल कोट कार्य का भी भूमिपूजन करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी दोपहर 01 बजे गैरतगंज के वार्ड नम्बर-07 में मुंशीलाल के मकान से पाठा पुलिया तक 7.76 लाख रू की लागत के सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 02 बजे से 02.30 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। स्वास्थ्य मंत्री दोपहर 02.30 बजे गैरतगंज से प्रस्थान कर दोपहर 03.15 बजे ग्राम बनखेड़ी पहुचेंगे तथा 10 लाख रू की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगे। डॉ चौधरी शाम 04.15 बजे ग्राम बनखेड़ी से प्रस्थान कर शाम 05.30 बजे रायसेन पहुचेंगे तथा वृद्धाश्रम में विधायक निधि से स्थापित सोलर पैनल का उद्घाटन करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री शाम 06.15 बजे रायसेन से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद