Post Top Ad
Tuesday, August 17, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/देवरी, तहसील परिषद में की गई शांति समिति की बैठक, आगामी त्यौहारों को शांति के साथ मनाने पर की गई चर्चा।
रायसेन/देवरी, तहसील परिषद में की गई शांति समिति की बैठक, आगामी त्यौहारों को शांति के साथ मनाने पर की गई चर्चा।
घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। नगर देवरी में मंगलवार को तहसील परिषद में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सभी नगर देवरी के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। जिसमें देवरी तहसीलदार सीजी गोस्वामी एवं देवरी थाना प्रभारी विमलेश राय ने आगामी त्योहारों को लेकर नगर के गणमान्य लोगों से चर्चा की एवं कहा कि सभी लोग अपने-अपने त्योहारों को शांति के साथ मनाएं, जिससे कोई भी नगर में अशांति ना फैले। आगामी त्योहारों में रक्षाबंधन, कजलियां, मुहर्रम, गणेश उत्सव सभी नागरिक शासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए इन त्योहारों को मनाऐं। शासन के निर्देश है कि सभी त्योहारों में 50 से ज्यादा लोग सम्मिलित ना हो एवं सभी लोग मास्क एवं सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए त्यौहार मनाए।
आपसी भाईचारे के साथ सभी लोगों को आगामी त्यौहार मनाना है एवं नगर में शांति बनाए रखने की जिम्मेदारी भी हम सभी की है। तहसीलदार छोटे गिरी गोस्वामी ने सभी वर्गों के लोगों से कहा कि आप सबका सहयोग हमें समय-समय पर मिलता रहता है। ऐसा ही इन त्योहारों पर आप सबका साथ हम को मिलता रहे जिससे कि नगर में शांति व्यवस्था बनी रहे एवं सभी त्योहार हंसी खुशी के साथ हम सभी लोग मना सकें। त्योहारों में आपसी प्रेम भाव बहुत जरूरी है। शांति समिति की बैठक में तहसीलदार छोटे गिरी गोस्वामी, देवरी थाना प्रभारी विमलेश राय एवं नगर देवरी के सभी गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद