Post Top Ad
Tuesday, August 17, 2021
Home
अपराध
छत्तीसगढ़
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
पड़ोसी के साथ भागी 3 बच्चों की मां, गांव लौटी तो पति ने सरेराह तलवार से हमलाकर की हत्या।
पड़ोसी के साथ भागी 3 बच्चों की मां, गांव लौटी तो पति ने सरेराह तलवार से हमलाकर की हत्या।
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में एक युवक ने तलवार मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उसकी पत्नी करीब एक साल पहले पड़ोसी के साथ भाग गई थी। 4 दिन पहले गांव लौटी तो पति से बर्दाश्त नहीं हुआ। उसने रविवार को बीच सड़क पर तलवार से वार कर पत्नी को मार डाला। इसके बाद आरोपी भाग निकला, हालांकि पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला राजिम थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक कुरुसकेरा गांव निवासी मनोज तारक की शादी गायत्री तारक (26) से 9 साल पहले हुई थी। दोनों के 3 बच्चे भी हैं, सब ठीक चल रहा था। इस बीच करीब एक साल पहले गायत्री अपने पति को छोड़कर पड़ोसी मानसचंद के साथ भाग गई, हालांकि इसके बाद भी मनोज ने कोई विरोध नहीं किया, लेकिन 4 दिन बाद मानसचंद के साथ गायत्री गांव लौट आई। दोनों पति-पत्नी की तरह रह रहे थे, यह बात मनोज तारक को बर्दाश्त नहीं हुई।
रविवार को गायत्री से मिलने के लिए मनोज उसके घर तलवार लेकर जा रहा था। गायत्री उसे रास्ते में ही मिल गई। दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ और मनोज ने तलवार से गायत्री की दोनों कनपटी पर वार कर दिया। वह सड़क पर गिरकर तड़पने लगी। इस दौरान गांव के लोग भी देख रहे थे, लेकिन मनोज के सिर पर खून सवार देख कोई भी मदद करने की हिम्मत नहीं जुटा सका। इसके चलते तड़प-तड़प कर गायत्री ने दम तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। साथ ही गांव वालों को धमकी दी कि किसी ने पुलिस को बताया तो उसे भी मार देगा। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। बताया जा रहा है कि आरोपी गांव छोड़कर भागने की फिराक में था। पुलिस उसे तलाश कर रही थी। इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर कुछ घंटों बाद ही उसे गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। वारदात में प्रयुक्त तलवार भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
Tags
# अपराध
# छत्तीसगढ़
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद