Post Top Ad
Tuesday, August 17, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/सिलवानी, शहीद अवंती यात्रा का हुआ भव्य स्वागत, क्षेत्रीय विधायक ने यात्रा में शामिल होकर किया रानी अवंती बाई तिराहे का नाम कारण एवं भूमि पूजन।
रायसेन/सिलवानी, शहीद अवंती यात्रा का हुआ भव्य स्वागत, क्षेत्रीय विधायक ने यात्रा में शामिल होकर किया रानी अवंती बाई तिराहे का नाम कारण एवं भूमि पूजन।
घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर एवं वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को भोपाल से डिंडोरी के लिए प्रारंभ हुई अवंती शहीद यात्रा का कस्बा बम्होरी कुण्डाली पहरिया में शहीद यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। शहीद यात्रा का बम्होरी कुण्डाली तथा आसपास के युवाओं द्वारा ग्राम सीतापार से ढोल नगाड़ों एवं विशाल मोटरसाइकिल रैली के सांथ शहीद यात्रा की अगवानी की गई एवं पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। सर्वप्रथम बम्होरी पहुंच कर यात्रा प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष जिला नरसिंहपुर के लोकप्रिय विधायक जालम सिंह पटेल एवं क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत, पुर्व जनपद अध्यक्ष ठाकुर तरुवर सिंह राजपूत द्वारा वीरांगना रानी अवंती बाई के चित्र पर माल्यर्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कस्बा बम्होरी में स्थित सिलवानी बटेरा देहगांव को जोड़ने वाले तिराहा का नाम वीरांगना रानी अवंती बाई तिराहा घोषित कर भूमि पूजन एवं नामकरण किया गया। कार्यक्रम में नरसिंहपुर विधायक जालम सिंह पटेल एवं क्षेत्रीय विधायक रामपाल सिंह राजपूत द्वारा वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जीवनी पर प्रकाश डाला और उन्होंने कहा वीरांगना रानी अवंती लोधी भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली वीरांगना थी। जिन्होंने मात्र 26 वर्ष की उम्र में अंग्रेजों से लोहा लेते हुए भारत की आजादी के लिए शहीद हुई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से माधो सिंह पटेल, नरेंद्र सिंह लोधी, मलखान पटेल, जनपद अध्यक्ष बाबू पटेल, सरपंच रणधीर सिंह लोधी, मदनगोपाल वर्मा, कल्याण सिंह लोधी, कृष्ण कुमार पटेल, पंकज शर्मा, तेज सिंह लोधी, हरि सिंह लोधी, पहरिया सरपंच भवानी सिंह पटेल, पूरन लोधी, आशीष सोनी, मनोज पटेल, हरिश्चंद्र पटेल, मिथुन लोधी, राम कृष्ण धाकड़ सहित बड़ी सांख्य में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद