सज्जन वर्मा ने भाजपा को लिया आड़े हाथों, बोले - खंडवा से नंदू भैय्या के बेटे को टिकट मिलना चाहिए, भाजपा तो यूज एंड थ्रो वाली पार्टी है। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, August 1, 2021

सज्जन वर्मा ने भाजपा को लिया आड़े हाथों, बोले - खंडवा से नंदू भैय्या के बेटे को टिकट मिलना चाहिए, भाजपा तो यूज एंड थ्रो वाली पार्टी है।

सज्जन वर्मा ने भाजपा को लिया आड़े हाथों, बोले - खंडवा से नंदू भैय्या के बेटे को टिकट मिलना चाहिए, भाजपा तो यूज एंड थ्रो वाली पार्टी है।

सज्जन वर्मा ने भाजपा को लिया आड़े हाथों, बोले - खंडवा से नंदू भैय्या के बेटे को टिकट मिलना चाहिए, भाजपा तो यूज एंड थ्रो वाली पार्टी है।

भोपाल। मेरा मानना है, खंडवा में लोकसभा के उपचुनाव में नंद कुमार सिंह चौहान (नंदू भैय्या) के बेटे को टिकट देना चाहिए। उन्होंने बीजेपी के लिए बहुत काम किया है, हालांकि भाजपा यूज एंड थ्रो वाली पार्टी है। पहले लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी को किनारे कर चुकी है। सुमित्रा महाजन को लेकर भी ऐसी बातें हुईं। हमारी पार्टी टिकट मांगने के लिए सभी कांग्रेसी स्वतंत्र हैं। हाईकमान तय करेगी कि टिकट दिया जाए। यह बात पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कही। वर्मा ने कहा, आम जनता भाजपा के खिलाफ होती जा रही है। महंगाई बढ़ रही है, मप्र में सबसे ज्यादा टैक्स ये वसूल रहे हैं। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाते जा रहे हैं। ईंधन के दाम बढ़ेंगे, तो दूसरी वस्तुओं के दाम में तो इजाफा होगा ही। उन्होंने कहा, 'मैंने तो उन्हें पहले ही कहा था कि बंगाल में आपसे बड़ी जादूगरनी ममता बैठी है। रिजल्ट के बाद बंगाल में कैलाश विजयवर्गीय को लेकर गो बैक के बड़े-बड़े पोस्टर लगे, मैंने कैलाश भाई से कहा लाैट आओ यार।' वर्मा ने कहा, 'हमारी सरकार जब थी, तो शिवराज सिंह चौहान किसानों को कहते थे कि चिंता मत करो हमारी सरकार आएगी, तो डबल दाम दिलवाऊंगा। बिजली बिल को लेकर कहते थे कि घबराना मत 100 रुपए से ज्यादा बिल आए तो मुझे कॉल करना, मैं आ जाऊंगा। अब इनके राज में हजारों के बिल आ रहे हैं। कमलनाथ ने तो 100 रुपए में 100 यूनिट बिजली दी। ट्रांसफर उद्योग हम नहीं ये लोग चला रहे हैं।' वर्मा ने सांसद शंकर लालवानी पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि हमारे सांसद डाकिया मात्र हैं। उनका मानना है कि पत्र लिख दो, नाम चलता रहे। परिणाम आए नहीं आए। सिंधिया के मंत्री बनते ही मंत्री तुलसी सिलावट भी उड़ान भरने लगे हैं। उन्होंने भी एयरपोर्ट पर कार्गो, रनवे विस्तार के लिए पत्र लिखा है, जबकि वे सिंधिया से रोज फोन पर बात करते हैं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...