Post Top Ad
Sunday, August 1, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
राजस्थान
चचेरे भाई ने बहन को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किया रेप, भाभी को बताई आपबीती तो भाभी ने अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी।
चचेरे भाई ने बहन को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किया रेप, भाभी को बताई आपबीती तो भाभी ने अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी।
जयपुर में चचेरे छोटे भाई ने ही बहन से रेप किया है, अश्लील वीडियो भी बनाए। हद तो तब हो गई जब भाई की इस हरकत में भाभी ने भी साथ दिया। पीड़िता की भाभी ने उसे किसी को बताने पर वीडियो क्लिपिंग वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद उसने परिवार वालों को पूरी घटना के बारे में बताया। पीड़िता ने चचेरे भाई और उसकी पत्नी के खिलाफ जयपुर के रामनगरिया थाने में 26 जुलाई को दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है।
पटना (बिहार) निवासी 46 साल की महिला ने बताया कि वह जगतपुरा निवासी अपने चचेरे भाई मनप्रीत (39) के बुलाने पर 25 जुलाई को जयपुर उसके घर पहुंची थी, पहले भी वह कई बार जयपुर आ चुकी है। उसकी भाभी बलजीत कौर बुटीक चलाती है, मनप्रीत प्रॉपर्टी डीलर है। सुमन का आरोप है कि मनप्रीत और बलजीत ने उसे रात का खाना खिलाया, उसके बाद उसे पीने के लिए कोल्ड-ड्रिंक दी। कुछ ही देर बाद सुमन कमरे में सोने चली गई, उसे होश नहीं था। आरोप है कि जब उसकी नींद खुली तो देखा कि उसके शरीर पर कपड़े नहीं हैं। मनप्रीत उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। सुमन ने किसी तरह उसे हटाया और कमरे को अंदर से बंद कर लिया, वह रातभर कमरे में रोती रही।
सुमन का आरोप है कि उसने सुबह बलजीत को पूरी घटना के बारे में बताया। बलजीत ने सुमन को इस घटना के बारे में किसी को भी नहीं बताने को कहा। उसने कहा कि अगर तुमने यह बात किसी को भी बताई या पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई तो इससे हमारी और तुम्हारी दोनों की इज्जत खराब हो जाएगी। अभी तुम तैयार हो जाओ और उसके बाद हम दोनों मनप्रीत की दुकान चलकर बात करते हैं। जब दोनों दुकान पहुंचीं तो मनप्रीत के सामने सुमन की बात करने की हिम्मत नहीं हुई। वह रोती हुई वहां से निकल गई। यह देख बलजीत कौर भी उसके पीछे-पीछे घर पहुंच गई। सुमन को धमकाते हुए कहने लगी कि मनप्रीत के पास तेरी रात की अश्लील वीडियो क्लिपिंग भी है। अगर तुमने रात की बात किसी को बताने की कोशिश की तो वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे।
सुमन का कहना है कि 26 जुलाई को उसने रामनगरिया थाने में रिपोर्ट दी थी। पुलिस ने पहले तो मामला दर्ज करने में काफी देर की। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद उसका मेडिकल कराया गया। पुलिस ने अब तक 164 के कोर्ट में बयान दर्ज नहीं कराए हैं। वह जयपुर में ही एक होटल में रुकी हुई है। अब तक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। वहीं पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# राजस्थान
Share This
About Ghatak reporter
राजस्थान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद