Post Top Ad
Sunday, August 29, 2021
Home
अपराध
उज्जैन
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
विडियो
कबाड़ का काम करने वाले से जबरदस्ती लगवाए जय श्रीराम के नारे, दोबारा गांव में न आने की भी दी धमकी, पुलिस कर रही जांच; देखे विडियो।
कबाड़ का काम करने वाले से जबरदस्ती लगवाए जय श्रीराम के नारे, दोबारा गांव में न आने की भी दी धमकी, पुलिस कर रही जांच; देखे विडियो।
मोहर्रम पर उज्जैन की गीता कॉलोनी में देश विरोधी नारेबाजी के बाद प्रदेश का माहौल खराब करने वाली घटनाएं बढ़ गई हैं। अब उज्जैन में एक नया वीडियो सामने आया है, इससे विवाद बढ़ सकता है। वीडियो में कुछ युवक एक कबाड़ी वाले से जबरन जय श्रीराम का नारा लगाने के दबाव बना रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एएसपी आकाश भूरिया ने वीडियो की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी। मामला उज्जैन से 60 किलोमीटर दूर महिदपुर तहसील के झारड़ा गांव का है। वीडियो शनिवार का बताया जा रहा है। वीडियो में कुछ युवक कबाड़ वाले का सामान फेंकते हुए दिखाई दे रहे हैं। उसे गांव में नहीं आने की चेतावनी दे रहे हैं।
कबाड़ी वाले को गांव के युवक रोक लेते हैं। उसे जबरन जय श्रीराम के नारे लगाने पर मजबूर कर रहे हैं। कबाड़ का सामान भी उसकी गाड़ी से फेंक रहे हैं। वे कबाड़ी वाले को धमका भी रहे हैं कि तूने हमारे गांव में घुसने की हिम्मत कैसे की। घटना से पुलिस-प्रशासनिक महकमा भी सकते में है। वीडियो सामने आने की सूचना मिलते ही एएसपी भूरिया झारड़ा पहुंचे और उन्होंने पूरे मामले की पड़ताल की। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। हम आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश में हैं। कुछ आरोपियों को पहचान लिया गया है, जबकि कुछ की वीडियो फुटेज के आधार पर पहचान की जा रही है। जल्द ही सभी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
Tags
# अपराध
# उज्जैन
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद