Post Top Ad
Sunday, August 29, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
महरास्ट्र
16 साल के लड़के ने पबजी गेम में माता-पिता के अकाउंट से गवाएं 10 लाख रुपए, माता-पिता को पता चला तो लगाई फटकार, डांट से नाराज होकर नाबालिग घर से भागा, कुछ घंटों में पुलिस ने किया बरामद।
16 साल के लड़के ने पबजी गेम में माता-पिता के अकाउंट से गवाएं 10 लाख रुपए, माता-पिता को पता चला तो लगाई फटकार, डांट से नाराज होकर नाबालिग घर से भागा, कुछ घंटों में पुलिस ने किया बरामद।
मुंबई। बैन के बाद भारत में फिर से लॉन्च हुए ऑनलाइन एक्शन गेम 'पबजी' को लेकर एक निगेटिव खबर मुंबई से सामने आ रही है। इस गेम की दीवानगी में एक 16 साल के युवक ने अपने परिवार के 10 लाख रुपए डुबो दिए। मामले की जानकारी माता-पिता को हुई तो उन्होंने लड़के को फटकार लगाई। इससे नाराज हो युवक घर से फरार हो गया। हालांकि, मुंबई पुलिस ने जल्द ही लड़के को खोज निकाला।
मुंबई पुलिस के डीसीपी दत्ता नलावडे ने बताया कि अंधेरी में एक 16 साल के लड़के के लापता होने की शिकायत दर्ज हुई थी। जांच में पता चला कि लड़के को पबजी खेलने की लत थी और उसने गेम का ID और UC खरीदने के लिए समय-समय पर अपने माता-पिता के अकाउंट से 10 लाख रुपये की रकम निकाली थी। माता-पिता से नाराज होकर लड़का बुधवार को घर से चला गया था और हमारी टीम ने कुछ घंटे के प्रयास के बाद उसे अंधेरी (पूर्व) के महाकाली केव्स इलाके से बरामद कर लिया है।
नलावडे ने बताया कि बच्चे के गायब होने के बाद उसके अपहरण की रिपोर्ट एमआईडीसी थाने में दर्ज हुई थी। युवक अपनी मर्जी से घर से गया था, इसलिए इस मामले को अब क्लोज कर बच्चे को समझा कर घर भेज दिया गया है। हमने बच्चे की काउंसलिंग करने का भी आग्राह परिजनों से किया है। जांच के दौरान लड़के के पिता ने पुलिस को बताया कि वह पिछले महीने से पबजी का आदी हो गया था और मोबाइल फोन पर खेलते हुए उसने अपनी मां के बैंक खाते से 10 लाख रुपये खर्च कर दिए। इसे लेकर डांटा गया तो वह घर से भाग गया।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# महरास्ट्र
Share This
About Ghatak reporter
महरास्ट्र
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद