Post Top Ad
Sunday, August 22, 2021
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
प्रेमिका ने प्रेमी को घर बुलाकर चाय में दिया जहर, देवरो ने तकिए से दम घोंटा, प्रेमिका ने भी दुपट्टे से कसा गला; पति के कहने पर प्रेमी को बुलाया था घर।
प्रेमिका ने प्रेमी को घर बुलाकर चाय में दिया जहर, देवरो ने तकिए से दम घोंटा, प्रेमिका ने भी दुपट्टे से कसा गला; पति के कहने पर प्रेमी को बुलाया था घर।
अयोध्या में 9 दिन पहले नाले में पड़े मिले 30 साल के अज्ञात युवक के शव की घटना का खुलासा शनिवार को हुआ। पुलिस के मुताबिक, युवक की हत्या प्रेम प्रसंग में की गई थी। प्रेमिका ने पति के कहने पर पहले प्रेमी को घर पर बुलाया। उसके बाद चाय में नींद की गोली डालकर बेहोश कर दिया था। इसके बाद भाइयों ने तकिए से दम घोंट दिया। युवक के मरने की तसल्ली करते हुए प्रेमिका ने दुपट्टे से गला कस दिया। हत्याकांड में प्रेमिका समेत 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला रुदौली कोतवाली क्षेत्र के जैथरी गांव का है। SSP शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि प्रेमिका ने घर में बुलाकर युवक महेश कनौजिया को चाय में नींद की गोली डालकर बेहोश कर दिया था। इसके बाद भाइयों ने तकिए से दम घोंट दिया। जबकि प्रेमिका ने दुपट्टे से गला कस दिया। हत्या करने के बाद लाश को नाले में फेंक दिया गया। इस मामले में पुलिस ने प्रेमिका सीमा यादव उसके पति सतीशचंद्र यादव व भाई भानु प्रताप यादव व अक्षयकुमार यादव समेत 4 हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है। रुदौली कोतवाली की शुजागंज चौकी क्षेत्र के रसूलपुर गांव में शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने नाले में एक युवक का शव पड़ा देखा। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाल रुदौली विनोद बाबू मिश्रा व शुजागंज चौकी प्रभारी दरवेश द्विवेदी तत्काल टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। नाले में युवक का शव पड़ा मिला। कोतवाल विनोद बाबू मिश्रा की सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। शुजागंज चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक के शव की पहचान कराने के लिए क्षेत्र के लोगों को बुलाकर काफी प्रयास किया गया। मगर शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद