Post Top Ad
Tuesday, August 17, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
रायसेन
रायसेन/बरेली, कुरैशी को विधायक प्रतिनिधि बनाए जाने के उपलक्ष में विधायक पटेल का अल्पसंख्यक एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत।
रायसेन/बरेली, कुरैशी को विधायक प्रतिनिधि बनाए जाने के उपलक्ष में विधायक पटेल का अल्पसंख्यक एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सिंह पटेल के द्वारा शिक्षा विभाग में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, मशहूर कॉमेंटेटर, स्पोर्ट्स खिलाड़ी लइक कुरैशी को विधायक प्रतिनिधि बनाया गया। इस उपलक्ष में अल्पसंख्यक समाज के प्रबुद्ध जनों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवीन टॉकीज चौराहे पर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में विधायक देवेंद्र सिंह पटेल का गर्म जोशी भव्यता के साथ स्वागत सम्मान किया गया। उन्हें साल श्रीफल एवं सम्मान से सुशोभित किया। इस छोटे से कार्यक्रम में कार्यक्रम की अध्यक्षता ठाकुर विशाल सिंह एडवोकेट के द्वारा की गई। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में पूर्व व्यापारी संघ अध्यक्ष बृजमोहन राय, पूर्व पार्षद मकसूद अली, वरिष्ठ नेता अरविंद मालवीय, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अफजल अली, शेख जमील कुरैशी, गोपाल स्वरूप वासल एवं अन्य गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम सभी को एकजुटता के साथ मिलकर कांग्रेस को मजबूत करना है और सरकार की जनविरोधी नीतियों की मुखालफत करना है। इसके लिए सभी को एकजुट होना अनिवार्य है। हम सब का प्रयास होना चाहिए हम सबको जनता की लड़ाई लड़नी है। इस भाजपा के शासनकाल में सभी वर्ग के लोग परेशान हैं चाहे किसान हो, गरीब हो या व्यापारी हो सभी के सभी परेशान हैं।
देश के हालात ठीक नहीं है, आज किसान की मूंग नहीं खरीदी जा रही है, पैसे मांगे जा रहे हैं। कई किसानों की खरीदी की जा चुकी है मगर पैसे अभी तक नहीं मिले हैं। अधिकारियों से चर्चा होती है तो कहते हैं साहब पैसे की कमी है इन सारी समस्याओं को लेकर भविष्य में कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी और जनता उसके साथ रहेगी। इस कार्यक्रम में पूर्व व्यापारी संघ अध्यक्ष ब्रज राय, अफजल अली एवं ठाकुर विशाल सिंह एडवोकेट ने भी अपने विचार रखे और संगठन की मजबूती और कांग्रेस को मजबूत करने पर अपनी एकजुटता दिखाई। इस कार्यक्रम में विजय राजौर, पूर्व पार्षद इदरीस हयात, मोहम्मद ओवैस खान, खालिद ठेकेदार, पूर्व पार्षद अमित राय, रमेश सावाबा, कुरेशी, मंसूरी, अतीक खान, मुमताज अली, राजेश सिंह ठाकुर, चंद्र कुमार जैन, देवेंद्र जैन, हल्के भैया मेहरा आदि की विशेष उपस्थिति रही।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद