रायसेन/देवरी, कानून के रखवाले से तंग आकर लोगों ने एसआई को हटाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन, लोगों के साथ करता है दुर्व्यवहार। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, August 17, 2021

रायसेन/देवरी, कानून के रखवाले से तंग आकर लोगों ने एसआई को हटाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन, लोगों के साथ करता है दुर्व्यवहार।

कानून के रखवाले से तंग आकर लोगों ने एसआई को हटाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन, लोगों के साथ करता है दुर्व्यवहार।

रायसेन/देवरी, कानून के रखवाले से तंग आकर लोगों ने एसआई को हटाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन, लोगों के साथ करता है दुर्व्यवहार।

घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। जब कानून के रखवाले ही जनता की नहीं सुनेंगे तो फिर कौन जनता की सुनेगा। ऐसे ही देवरी थाने के एसआई महेश ठाकुर से परेशान होकर लोगों ने देवरी तहसीलदार छोटे गिरी गोस्वामी को ज्ञापन दिया। जिसमें डीआईजी एवं पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन दिया एवं ज्ञापन में कहा गया है कि देवरी थाने में पदस्थ एसआई महेश ठाकुर हमेशा लोगों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं एवं हमेशा नशे में ड्यूटी पर उपस्थित रहते हैं।


वहीं विधायक प्रतिनिधि अनुराग रघुवंशी ने बताया कि मैं कुछ काम के लिए थाने में गया था, जहां पर एसआई महेश ठाकुर ने मेरे साथ गाली-गलौज की एवं मेरे साथ दुर्व्यवहार किया है। ऐसे कई लोगों की शिकायत 181 एवं पुलिस अधीक्षक महोदय के पास कई बार कर चुके हैं लेकिन ऐसे अधिकारियों के द्वारा कार्रवाई न होना देवरी क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। आखिर क्यों ऐसे पुलिस अधिकारियों को थाने में रखा गया है जो जनता के साथ दुर्व्यवहार करते हैं, जनता की सुनते नहीं है।

रायसेन/देवरी, कानून के रखवाले से तंग आकर लोगों ने एसआई को हटाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन, लोगों के साथ करता है दुर्व्यवहार।

आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोग एवं देवरी के लोगों ने इस विषय में देवरी तहसीलदार छोटे गिरी गोस्वामी को ज्ञापन दिया है एवं ज्ञापन में कहा गया कि 2 दिन के अंदर अगर एसआई महेश ठाकुर पर कार्रवाई नहीं होती तो हम सभी लोग तहसील के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे जिसकी जवाबदारी शासन-प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालों में मंडी उपाध्यक्ष संतोष रघुवंशी, वीरेंद्र सिंह राजपूत, विधायक प्रतिनिधि अनुराग रघुवंशी, जितेंद्र रघुवंशी, सानिध्य रघुवंशी, महिपाल गंगोलिया, नितेश अवस्थी, फैजल खान, संदीप मेहरा एवं राघव ठाकुर उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...