रायसेन/बरेली, थाने के सामने रेत से भरे डंपर खड़े होने से यातायात हो रहा प्रभावित। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, August 16, 2021

रायसेन/बरेली, थाने के सामने रेत से भरे डंपर खड़े होने से यातायात हो रहा प्रभावित।

थाने के सामने रेत से भरे डंपर खड़े होने से यातायात हो रहा प्रभावित।

रायसेन/बरेली, थाने के सामने रेत से भरे डंपर खड़े होने से यातायात हो रहा प्रभावित।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। बीते एक माह में खनिज विभाग और नगर शासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने नर्मदा तटों पर पहुंचकर वहां पर हो रहे रेत के अवैध उत्खनन पर लगाम लगाने की कोशिश तो की, लेकिन वास्तविकता तटो पर पहुंचकर और कुछ देखने को मिल रही है। ऐसा नहीं है कि रेत का अवैध उत्खनन बंद हो चुका है। सैकड़ों रेत से भरे वाहन पिपरिया मार्ग से होते हुए अन्य शहरों तक पहुंच रहे। कुछ दिन पहले खनिज विभाग के अधिकारियों के साथ एसडीएम प्रमोद गुर्जर और नगर के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस प्रशासन नर्मदा तट पहुंचे जहां से रेत से भरे डंपर और पोकलेन मशीन जप्त कर लाए, लेकिन इन वाहनों को थाने के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग से लगाकर खड़ा कर दिया गया। इन वाहनों के सड़क पर खड़े होने के कारण सड़क का आवागमन तो प्रभावित हो ही रहा है साथ ही दुर्घटना का हर पल अंदेशा बना हुआ है। एक तरफ से सड़क पर खड़े वाहनों को पुलिस विभाग और यातायात विभाग के द्वारा हटाया जाता है लेकिन फिर खुद जिम्मेदार अधिकारियों को यह ज्ञात नहीं की सड़क पर वाहनों को खड़ा नहीं करवाना चाहिए। जबकि थाने के पीछे और थाने के आसपास पर्याप्त मात्रा में जगह पड़ी हुई है तो खाली पड़ी जगह पर वाहनों को खड़ा कर सकती है। लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा जिस कारण सड़क का आवागमन प्रभावित हो रहा है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...