रायसेन/बरेली, जिस पुल से गिरकर दो यात्री बसों की जल समाधि हो चुकी है उस पर नहीं है विभाग का ध्यान। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, August 16, 2021

रायसेन/बरेली, जिस पुल से गिरकर दो यात्री बसों की जल समाधि हो चुकी है उस पर नहीं है विभाग का ध्यान।

जिस पुल से गिरकर दो यात्री बसों की जल समाधि हो चुकी है उस पर नहीं है विभाग का ध्यान।

  • नया पुल बनने के बाद इसे छोड़ दिया लावारिस।

रायसेन/बरेली, जिस पुल से गिरकर दो यात्री बसों की जल समाधि हो चुकी है उस पर नहीं है विभाग का ध्यान।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। हर वर्ष वर्षा काल ऋतु में जयपुर से जबलपुर तक का मार्ग इन दिनों में बारना पुल पर पानी आ जाने के कारण कई दिनों तक बंद रहता था, लेकिन अब जब बायपास मार्ग पर नया पुल निर्मित हो गया है तो अब जयपुर से जबलपुर तक का मार्ग अवरुद्ध नहीं होगा। मार्ग अवरुद्ध होने से ज्यादा महत्व रखता है। लगभग 70 साल पुराना बारना जहां से बरेली आया-जाया जा सकता है। नया पुल बनने के बाद इस पुल पर किसी का ध्यान नहीं है। बारना पुल की ऊपरी सतह पर उसी स्थान पर जानलेवा गड्ढे उभर आए हैं। जहां से बरसों पहले यात्री बस अनियंत्रित होकर पानी में जा गिरी थी और सैकड़ों लोगों की जल समाधि हुई थी।

https://youtu.be/TkQwlPCVO9I



रायसेन/बरेली, जिस पुल से गिरकर दो यात्री बसों की जल समाधि हो चुकी है उस पर नहीं है विभाग का ध्यान।

अभी भी वर्तमान में इसी पुल से आवागमन जारी है, क्योंकि बायपास मार्ग से बरेली पहुंचने के मार्ग की लंबाई अधिक होने के कारण कई वाहन चालक इसी मार्ग से इसी पुल के ऊपर से आवागमन करना उचित समझ रहे हैं। जिम्मेदार विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को चाहिए कि वर्तमान में बारना पुल के ऊपर से उभरे जानलेवा गड्ढों का समतलीकरण करवाने और पुल के ऊपर से कई जगह जोड़ उखड़ रहे है उसकी भी मरम्मत करवाएं ताकि बारिश के दिनों में कोई जनहानि ना हो सके। दूसरी और बारना पुल से थोड़ी दूरी पर निर्मित किया गया नया पुल जिसके निर्माण कार्य में उपयोग किया गया मटेरियल बारना नदी के ऊपर अनुपयोगी रूप से डला हुआ है जो बारना पुल पर पानी आने के बाद दुखदाई साबित होगा।

रायसेन/बरेली, जिस पुल से गिरकर दो यात्री बसों की जल समाधि हो चुकी है उस पर नहीं है विभाग का ध्यान।

इस मटेरियल के कारण बारना पुल जल्द ही जलमग्न होगा, क्योंकि बारना पुल की ऊंचाई जमीन की सतह से वैसे ही कम है। दूसरी और बाढ़ में पुल के नीचे अनुपयोगी पडे मटेरियल के कारण उनकी ऊंचाई और कम दिखाई देने लगी। वहीं बारना पुल के ऊपर बरसात के इन दिनों में रेलिंग लगा दी जाती थी जो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त पड़ी हुई है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की अनदेखी कहीं इस वर्षा काल ऋतु में शहरवासियों या किसी वाहन को भारी ना पड़ जाए।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...