रायसेन/सिलवानी, रक्षा बंधन को लेकर बाजारो में बढ़ी भीड़, बन रहे जाम के हालात। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, August 21, 2021

रायसेन/सिलवानी, रक्षा बंधन को लेकर बाजारो में बढ़ी भीड़, बन रहे जाम के हालात।

रक्षा बंधन को लेकर बाजारो में बढ़ी भीड़, बन रहे जाम के हालात।

  • व्यापारी व नागरिक नही कर रहे कोरोना गाईड लाईन का पालन।

रायसेन/सिलवानी, रक्षा बंधन को लेकर बाजारो में बढ़ी भीड़, बन रहे जाम के हालात।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। श्रावण पर्व के चलत बाजारो में खरीदारो की भीड़ उमड़ रही है। यात्री बसे पूरी क्षमता के साथ चल रही है। भीड़ बढ़ने से जाम के हालात बन रहे है। बल्कि कोरोना गाईड लाईन का भी पालन नही किया जा रहा है। भाई-बहन के प्यार स्नेह का पर्व रक्षा बंधन रविवार को उमंग व उत्साह के साथ मनाया जाएगा। बाजारो में राखी, गिफ्ट आईटम, मिष्ठान, रुमाल, ज्वेलरी की दुकानो पर ग्राहको की भीड़ देखी जा रही है। हालाकि इस बर्ष सभी सामग्री की कीमतो में 15 से 20 प्रतिषत का उछाल आया है। लेकिन पर्व मनाने को लेकर लोगो का उत्साह कम नही हुआ है। नागरिक अपनी जरुरत की सामग्री क्रय कर रहे है। बहनो के द्वारा भाई की कलाई पर रक्ष सूत्र बांधे जाने के लिए दुकानो पर पहुंच कर राखी पंसद की जा रही है। विभिन्न क्वालिटी की राखियां दुकानो पर मिल रही हैं।


बन रहे जाम के हालात

पर्व को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण अंचल से लोग खरीदारी करने के लिए निजी वाहनो से बाजार में आ रहे हैं। पार्किंग की जगह ना होने के कारण कहीं पर भी वाहनो को खड़ा किया जा रहा है। अव्यवस्थित रुप से वाहन खड़े होने से जाम की स्थ्तिि बन रही है। जाम लगने से लोगो को खासी परेशानी हो रही है।

नही हो रहा कोरेाना गाईड लाईन का पालन

पर्व को लेकर उत्साहित लोगो के द्वारा कोरोना गाईड लाईन का पालन नही किया जा रहा हैं। बाजारो में लगातार भीड़ देखी जा रही है। लोग ना तो मास्क लगा रहे है और ना ही सोशल डिस्टेसिंग का ध्यान रखा जा रहा है। दुकानो पर भी अनेको लोग एक साथ बैठ कर खरीदी करते हुए देखे जा रहे है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार के द्वारा कोरोना की तीसरी लहर की संभावना जताई जा रही हैं। कई स्थानो पर कोरोना की तीसरी लहर से प्रभावित मरीजो के मिलने की जानकारी भी सामने आ रही हैं। प्रशासन भी लगातार लोगो को कोरोना गाईड लाईन का पालन किए जाने को लेकर जागरुक कर रहा है। बावजूद भी नागरिक लापरवाही बरत कर तीसरी लहर को आमंत्रण दे रहे है। व्यापारी व ग्राहक दोनो ही कोरोना गाईड लाईन का उल्लंधन करते हुए देखे जा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...