Post Top Ad
Saturday, August 21, 2021
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
50 साल का आदमी नहीं कर पाया रेप तो महिला का काट खाया गाल, जान से मारने की धमकी देकर भागा।
50 साल का आदमी नहीं कर पाया रेप तो महिला का काट खाया गाल, जान से मारने की धमकी देकर भागा।
शाहजहांपुर में महिला से दरिंदगी का मामला सामने आया है। यहां पर एक 50 साल का आदमी रात में महिला के घर घुस गया। उसने रेप का प्रयास किया। महिला ने विरोध किया तो उसके गाल को दांतों से काट लिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घटना थाना बंडा क्षेत्र के एक गांव की है। यहां महिला बीती रात अपनी बेटी के साथ बरामदे में सो रही थी। उसका पति घर के बाहर गया था। गांव का बादाम सिंह (50) घर में घुस गया। आरोपी ने महिला से रेप करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसने महिला के गाल को दांतों से काट लिया। शोर-शराबा सुनकर महिला के साथ सो रही बेटी ने ललकारा तो आरोपी मौके से भाग गया। शुक्रवार सुबह होने पर उसका पति घर आया तब पीड़िता ने घटना की जानकारी दी। इसी बीच आरोपी के परिवार के लोग कार्रवाई न करने का दबाव बनाने लगे। शाम को महिला थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जिस पर पुलिस ने आरोपी बादाम सिंह पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि थाने पर तहरीर आई है। तहरीर के आधार पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद