बैतूल के गांव में एक सामाजिक आयोजन में शामिल होने आई भीड़ को पड़ोसी ने भड़काया, भीड़ ने जमकर मचाया उत्पात; भीड़ ने कुल्हाड़ी, फरसा, फावड़ा लहराते हुए दो दुकान और एक मकान को किया ध्वस्त; देखे विडियो। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, August 31, 2021

बैतूल के गांव में एक सामाजिक आयोजन में शामिल होने आई भीड़ को पड़ोसी ने भड़काया, भीड़ ने जमकर मचाया उत्पात; भीड़ ने कुल्हाड़ी, फरसा, फावड़ा लहराते हुए दो दुकान और एक मकान को किया ध्वस्त; देखे विडियो।

बैतूल के गांव में एक सामाजिक आयोजन में शामिल होने आई भीड़ को पड़ोसी ने भड़काया, भीड़ ने जमकर मचाया उत्पात; भीड़ ने कुल्हाड़ी, फरसा, फावड़ा लहराते हुए दो दुकान और एक मकान को किया ध्वस्त।

बैतूल के गांव में एक सामाजिक आयोजन में शामिल होने आई भीड़ को पड़ोसी ने भड़काया, भीड़ ने जमकर मचाया उत्पात; भीड़ ने कुल्हाड़ी, फरसा, फावड़ा लहराते हुए दो दुकान और एक मकान को किया ध्वस्त; देखे विडियो।

बैतूल के रम्भा गांव में रविवार को एक सामाजिक आयोजन में जमकर बवाल हुआ। भीड़ ने एक मकान और दो दुकानों को तोड़ दिया। इस पूरे बवाल के दौरान पुलिस मौके पर मौजूद रही, लेकिन भीड़ ने इसकी परवाह नहीं की। तोड़फोड़ के पीछे जमीन विवाद की बात सामने आई है। झल्लार पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसडीओपी शिवचरण बोहित के मुताबिक, सामाजिक आयोजन में सैकड़ों लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद किसी बात को लेकर लोग उग्र हो गए। भीड़ ने लखन आर्य, रमेश पाटिल और राजेश के मकान व दुकान पर पथराव कर तोड़फोड़ कर दी। पथराव में लखन की किराने की दुकान, रमेश का मकान और राजेश की दुकान को काफी नुकसान पहुंचा। भीड़ ने शिवराज के मकान को तोड़ने की कोशिश की, अंधेरा होने और फोर्स के पहुंचने से वे ऐसा नहीं कर पाए। जिस समय बलवा हुआ भैंसदेही एसडीएम केसी परते, एसडीओपी शिवचरण बोहित, झल्लार टीआई दीपक परासर, तहसीलदार समेत राजस्व और पुलिस का अमला मौजूद था। मामले में झल्लार पुलिस ने सोमवार को बलवा, तोड़फोड़ की धारा में अज्ञातों के खिलाफ केस दर्ज किया है।


पीड़ित रमेश के मुताबिक वह 20 साल से यहां रह रहा है। उसकी दुकान को भीड़ ने नुकसान पहुंचाया है। उसका मकान इंदिरा आवास में स्वीकृत हुआ था। उसे सरकार की ओर से यह जमीन मिली है। पड़ोसी कहता है कि वह उस जमीन को छोड़ दे। इसी को लेकर उसकी झूठी शिकायत यहां-वहां कर रहा है। वह तहसीलदार, एसडीएम, सिविल कोर्ट से जब केस हार गया तो लोगों को भड़का दिया। उसी ने भीड़ इकट्‌ठी कर दुकान मकान को तोड़ दिया। गांव में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों लोग मौजूद थे, इसकी सूचना भी प्रशासन को थी। खास बात यह है कि भीड़ में कई लोग कुल्हाड़ी, फरसा, फावड़ा लेकर पहुंचे थे। तोड़फोड़ में दरवाजे, खिड़कियों को नुकसान हुआ है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...