दो साल से लिव-इन-रिलेशन में रह रहे प्रेमी ने गर्भवती प्रेमिका के ऊपर पेट्रोल डालकर लगाई आग, डिलीवरी के बाद ही 8 माह के नवजात ने तोड़ा दम, प्रेमी भी झुलसा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, August 31, 2021

दो साल से लिव-इन-रिलेशन में रह रहे प्रेमी ने गर्भवती प्रेमिका के ऊपर पेट्रोल डालकर लगाई आग, डिलीवरी के बाद ही 8 माह के नवजात ने तोड़ा दम, प्रेमी भी झुलसा।

दो साल से लिव-इन-रिलेशन में रह रहे प्रेमी ने गर्भवती प्रेमिका के ऊपर पेट्रोल डालकर लगाई आग, डिलीवरी के बाद ही 8 माह के नवजात ने तोड़ा दम, प्रेमी भी झुलसा।

दो साल से लिव-इन-रिलेशन में रह रहे प्रेमी ने गर्भवती प्रेमिका के ऊपर पेट्रोल डालकर लगाई आग, डिलीवरी के बाद ही 8 माह के नवजात ने तोड़ा दम, प्रेमी भी झुलसा।

हरयाणा। कुंडली स्थित प्याऊ मनियारी कॉलोनी में एक प्रेमी ने अपनी 8 माह की गर्भवती प्रेमिका पर तेल छिड़कर आग लगा दी। प्रेमिका 90 प्रतिशत जल गई, प्रेमी भी 30 प्रतिशत तक जला है। दोनों को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां इलाज के दौरान प्रेमिका की डिलीवरी हुई। चिकित्सकों का कहना है कि नार्मल डिलिवरी के कुछ मिनट बाद ही बच्चे की मौत हो गई। कुंडली थाना एसएचओ रवि कुमार ने बताया कि प्रेमिका के बयान पर प्रेमी व प्रेमी की मां पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बच्चे की मौत के मामले में भी अलग से धारा जोड़कर मुकदमा दर्ज करेगी। प्याऊ मनियारी में दो साल से लिव-इन-रिलेशन में रहने वाली 20 वर्षीय प्रगति व उसके प्रेमी राहुल को आग से झुलसने की हालत में परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में लाया गया था। प्रगति यूपी के जिला शामली के गांव ऊण की रहने वाली है।

अस्पताल में भर्ती प्रगति ने बताया कि दो साल से वह राहुल के साथ रह रही थी। वह आठ माह की गर्भवती थी। कई दिन से राहुल और उसकी मां उसे प्रताड़ित कर रहे थे। राहुल की मां कहती थी कि वह उसके बच्चे को मरवा देगी। देर रात 1 बजे जब वह कमरे में थी तो राहुल ने उस पर पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी। प्रगति का आरोप है कि राहुल ने अपनी मां के कहने पर आग लगाई थी। पुलिस के सामने राहुल ने बयान दिया है कि उसकी मां व उस पर लगाए आरोप झूठे हैं। प्रगति ने खुद आत्महत्या का प्रयास किया था। जब प्रगति जल रही थी तो वह उसे बचाने का प्रयास कर रहा था। वह प्रगति को बचाने के प्रयास में ही जल गया। पुलिस ने दिल्ली में मजिस्ट्रेट अनिल कुमार को प्रगति के बयान दर्ज कराने के लिए संपर्क किया। हालांकि जब वह पहुंचे तो प्रगति की हालत खराब हो गई। चिकित्सक ने उसे बयान देने में अनफिट करार दिया। जिस वजह से प्रगति के बयान दर्ज नही हो सके।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...