Post Top Ad
Sunday, August 1, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
भोपाल, नाबालिग दोस्तो में हुई लड़ाई, एक ने दूसरे के पेट में घोंपी ट्यूबलाइट, पेट पूरा फटा, लड़ रहा जिंदगी और मौत की जंग।
भोपाल, नाबालिग दोस्तो में हुई लड़ाई, एक ने दूसरे के पेट में घोंपी ट्यूबलाइट, पेट पूरा फटा, लड़ रहा जिंदगी और मौत की जंग।
भोपाल। तलैया थाना क्षेत्र में बच्चों के बीच हुए झगड़े में 10 साल के एक मासूम की जान पर बन आई है। आरोपी नाबालिग दोस्त ने गुस्से में आकर मासूम के पेट में ट्यूबलाइट घुसा दी, इससे उसका पेट फट गया। गंभीर हालत में बच्चे को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका ऑपरेशन हो चुका है, लेकिन अब भी वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। तलैया थाना क्षेत्र में रहने वाले 15 साल के आरोपी नाबालिग के पिता नहीं है। तलैया थाना प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि 10 साल का घायल और आरोपी भी आसपास ही रहते हैं। शनिवार दोपहर को उसके तीन दोस्तों ने आरोपी से मारपीट की थी। उसके हाथ में चोट लग गई थी। उसके बाद झगड़ा शांत हो गया था, सभी यहां-वहां चले गए थे। करीब 1 घंटे बाद उनके बीच फिर झगड़ा हुआ, आपस में मारपीट करने लगे। उसने दुकान के पास पड़ी ट्यूबलाइट उठाकर अपने एक दोस्त के पेट में मार दी। उसका कहना था कि वह तो अपने आप को बचा रहा था, लेकिन ट्यूबलाइट पेट में घुसने से दोस्त के पेट से खून निकलने लगा और वह डर गया। घटना के तत्काल बाद परिजन बच्चे को एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका ऑपरेशन किया गया। पेट में गंभीर चोटें आई हैं। ट्यूबलाइट लगने से पेट की आतें बाहर आ गई थी। अभी डॉक्टर ने उसे निगरानी में रखा हुआ है।
वारदात के बाद जब पुलिस ने नाबालिग से पूछताछ की तो उसने कहा वह तो खुद को बचा रहा था, उसे मारना नहीं चाहता था। अगर वह उसे नहीं मारता, तो वह लोग मुझे मार देते। मैं डर गया था, इसलिए उस समय जो हाथ में आया उसे मार दिया। पुलिस ने नाबालिग के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। नाबालिग को बाल न्यायालय में पेश किया जाएगा।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
भोपाल,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद