राजगढ़/तलेन, सावन मास के पावन अवसर पर निंद्रा खेड़ी में हुआ श्री राम कथा का आयोजन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, August 1, 2021

राजगढ़/तलेन, सावन मास के पावन अवसर पर निंद्रा खेड़ी में हुआ श्री राम कथा का आयोजन।

सावन मास के पावन अवसर पर निंद्रा खेड़ी में हुआ श्री राम कथा का आयोजन।

राजगढ़/तलेन, सावन मास के पावन अवसर पर निंद्रा खेड़ी में हुआ श्री राम कथा का आयोजन।

घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/तलेन।
तलेन। तलेन के समीप ग्राम निंद्रा खेड़ी में सावन मास के पावन अवसर पर हनुमान मंदिर प्रांगण में पांच दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन चल रहा है। श्री राम कथा  30 जुलाई को प्रारंभ हुई है जिसका समापन 3 अगस्त को होगा। श्री रामकथा का वाचन सीधी से पधारे मानस पीयूष पंडित राजेंद्र मिश्र के मुखारविंद से रात्रि मे 8.30 से 10 बजे तक किया जा रहा है। पंडित राजेंद्र मिश्र ने दूसरे दिन कथा में बताया कि श्री हनुमान जी महाराज की जो भूख है प्रकाश और ज्ञान की भूख है, जब हनुमान जी माता सीता जी के पास पहुंचे तो मां से कहां की सुनहि मातु मोहि अतिशय भूखा। कथा में व्यासपीठ का पूजन ठेकेदार लाड सिंह ने किया। सुदूर अंचलों से आकर लोग इस कथा का रसपान कर रहे हैं। इस कथा में राजेंद्र सिंह एवं नारायण सिंह द्वारा विशेष सहयोग किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...