Post Top Ad
Wednesday, August 25, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/सिलवानी, भगवान चित्रगुप्त को कार्टून के रुप में दिखाने पर कायस्थ महासभा ने जताया विरोध।
रायसेन/सिलवानी, भगवान चित्रगुप्त को कार्टून के रुप में दिखाने पर कायस्थ महासभा ने जताया विरोध।
घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। बिजली कंपनी के द्वारा भगवान चित्रगुप्त को कार्टून के रुप में दिखा कर कंपनी की साइट पर विज्ञापन के रुप में डालने पर बवाल मच गया है। अखिल भारतीय महासभा की तहसील इकाई ने बिजली कंपनी के उक्त विज्ञापन के खिलाफ उर्जा मंत्री व चिकित्सा शिक्षा मंत्री के नाम एसडीएम संघमित्रा बौद्व को ज्ञापन देकर संबंधितो पर कार्रवाही की मांग की है व सार्वजनिक माफी की मांग भी की है। एकत्रित हुए कायस्थ महासभा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पहुचें। यहां पर एसडीएम को मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। बिजली कंपनी ने बिजली चोरी को लेकर यमराज व चित्रगुप्त के बीच चर्चा का एक कार्टून जारी किया है। इस प्रचार विज्ञापन को कंपनी की बेवसाइट पर डाला गया है। देवी-देवताओं का इस तरह मजाक बनाने पर कायस्थ महासभा ने बिजली कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कायस्थ महासभा समिति ने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि यदि इस विज्ञापन को कंपनी की बेवसाइट से नही हटाया जाता तो कायस्थ सामज आंदोलन करेगा। इसके अतिरिक्त मागं की गई है कि उक्त विज्ञापन सोशल मीडिया से शीध्र हटवाया जावे तथा कंपनी के जिम्मेंदार अधिकारी सार्वजनिक रुप से कृत्य को लेकर क्षमा याचना करे। इस अवसर पर बड़ी संख्या मे समिति के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद