Post Top Ad
Wednesday, August 25, 2021
Home
कोरोना
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/देवरी, वैक्सीनेशन अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, प्रशासन को व्यवस्था बनाने छूटे पसीने।
रायसेन/देवरी, वैक्सीनेशन अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, प्रशासन को व्यवस्था बनाने छूटे पसीने।
घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आव्हान पर वैक्सीनेशन महा अभियान चलाया जा रहा है जो 25 एवं 26 तारीख को किया जा रहा है। जिसमें वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों की अच्छी खासी भीड़ सभी जगह देखने को मिली। उदयपुरा एवं देवरी क्षेत्र में लोगों की वैक्सीन केंद्रों पर अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली जिसमें प्रशासन को व्यवस्था बनाए में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्रों पर आकर मोर्चा संभाला एवं लोगों को घर से बुलाकर वैक्सीन लगवाई। देवरी भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार दुबे के साथ सभी कार्यकर्ताओं ने देवरी क्षेत्र छं केंद्रों पर मोर्चा संभाला। देवरी क्षेत्र के केंद्रों पर सोशल डिस्टेंस एवं मास्क कहीं भी नजर नहीं आए, सभी जगह सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाई गई।
अधिकारी-कर्मचारियों ने भी मास्क नही लगाएं। सुबह 7.00 बजे से वैक्सीन केंद्रों पर लोगों का जमघट लगने लगा था, लेकिन व्यवस्था बनाने के लिए कोई भी मौजूद नहीं था। आनन-फानन में भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं सभी कार्यकर्ताओं ने सभी केंद्रों पर मोर्चा संभाला एवं व्यवस्थित रूप से वैक्सीन सभी को लगवाई गई। वही देवरी ग्राम पंचायत में सचिव यशवंत लोधी एवं देवरी उपसरपंच मनोज सोनी की देखरेख में वैक्सीन लगवाई गई। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 25 एवं 26 तारीख को 20 लाख लोगों को वैक्सीन लगवाने का टारगेट रखा है, जिसको देवरी भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार दुबे एवं भाजपा के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता मिलकर इस अभियान को सफल बनाने में लगे हुए हैं।
Tags
# कोरोना
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
कोरोना,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद