भाई के दोस्त ने अश्लील फिल्म दिखाकर किया दुष्कर्म, एफ़आईआर दर्ज होने पर आरोपी पक्ष के लोग आरोपी से शादी करवाने का बनाने लगे दबाव। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, August 25, 2021

भाई के दोस्त ने अश्लील फिल्म दिखाकर किया दुष्कर्म, एफ़आईआर दर्ज होने पर आरोपी पक्ष के लोग आरोपी से शादी करवाने का बनाने लगे दबाव।

भाई के दोस्त ने अश्लील फिल्म दिखाकर किया दुष्कर्म, एफ़आईआर दर्ज होने पर आरोपी पक्ष के लोग आरोपी से शादी करवाने का बनाने लगे दबाव।

भाई के दोस्त ने अश्लील फिल्म दिखाकर किया दुष्कर्म, एफ़आईआर दर्ज होने पर आरोपी पक्ष के लोग आरोपी से शादी करवाने का बनाने लगे दबाव।
प्रतिकात्मक फोटो

भोपाल के मिसरोद इलाके में 10वीं के छात्र के खिलाफ 16 साल की लड़की ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत में लिया है। लड़की ने पुलिस को बताया, आरोपी उसके साथ गलत काम करने के साथ मोबाइल पर उसे अश्लील फिल्म भी दिखाई है। टीआई निरंजन शर्मा ने बताया, बीडीए कॉलोनी सलैया निवासी लड़की अपनी मां के साथ रहती है। उसके घर के पास ही 10वीं में पढ़ने वाला छात्र भी रहता है, जो लड़की के भाई का दोस्त है। 4-5 दिन पहले दोपहर करीब 3.30 बजे लड़की घर पर अकेली थी, तभी आरोपी छात्र उसके घर में जबरन घुस आया। इसके बाद अंदर से दरवाजा बंद कर दुष्कर्म किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी दी, डर की वजह से लड़की चुप रही। मंगलवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर मां को आपबीती बताई। मां तुरंत ही बेटी को मिसरोद थाने लेकर पहुंची। जहां, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। लड़की की मां मूलत: खंडवा की रहने वाली है। पति से तलाक के बाद से वह भोपाल में रह रही है। पीड़िता की मां ने बताया, मंगलवार सुबह 7 बजे वह बेटी को लेकर मिसरोद थाने पहुंच गई थी। पुलिस ने करीब 8 घंटे तक थाने पर बैठाया रहा। देर शाम एफआईआर दर्ज की गई। इससे पहले आरोपी पक्ष के लोग थाने पहुंचे। वे आरोपी से शादी करवाने का दबाव बनाते रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...