Post Top Ad
Tuesday, August 31, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
विडियो
भोपाल, मिसरोद- बदमशों ने शातिराना तरीके से की लूट, एक बदमाश बना कस्टमर तो दूसरे बदमाश ने अनजान बन बंदूक दिखाकर किया झगड़ा, कैब ड्राइवर से लूटी कैब; क्लिक कर पढ़े पूरी खबर, विडियो आया सामने।
भोपाल, मिसरोद- बदमशों ने शातिराना तरीके से की लूट, एक बदमाश बना कस्टमर तो दूसरे बदमाश ने अनजान बन बंदूक दिखाकर किया झगड़ा, कैब ड्राइवर से लूटी कैब; क्लिक कर पढ़े पूरी खबर, विडियो आया सामने।
भोपाल में सोमवार को बड़े ही शातिराना तरीके से कार लूटने का मामला सामने आया है। यहां एक कस्टमर सुबह साढ़े छह बजे ISBT से ओला कैब बुक करता है। फिर मिसरोद रोड पर किराया देने के लिए एटीएम से रुपए निकालने का बहाना बनाता है। कुछ देर बाद एक बाइक सवार आता है और गाड़ी को रोककर कस्टमर को बंदूक दिखाते हुए ड्राइवर सीट पर बैठकर चाबी निकालने को कहता है। इसके बाद खुद ड्राइवर सीट पर बैठकर कार की चाबी मांगता है। चाबी मिलते ही वह कार लेकर फरार हो जाता है। देखते ही देखते कस्टमर उस युवक की बाइक लेकर भाग जाता है। इसके बाद कैब ड्राइवर को लगा कि उसके साथ लूट हुई है। यह घटना रविवार सुबह की है। ड्राइवर ने शाम को इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। बदमाशों ने लूट की इस वारदात को पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया। ड्राइवर जिस कस्टमर को पीड़ित समझ रहा था, वह लूट में शामिल है।
मैं डीआईजी बंगला गौतम नगर थाना क्षेत्र में रहता हूं। कार मालिक कामिल खान है। उनकी कैब ओला कंपनी में अटैच है। मैं रविवार सुबह करीब 5.30 बजे ISBT पर था। इसी दौरान, एक युवक मिसरोद के 11 मील बायपास तक जाने का कहता है। 500 रुपए में डील तय हुई। उसे लेकर करीब 6 बजे 11 मील पहुंचा। वह रुपए नहीं होने का कहते हुए ATM तक गया। ATM से बाहर आते हुए बोला- रुपए नहीं निकल रहे, दूसरे ATM पर चलते हैं। यहां से जाते वक्त सर्विस रोड पर अनजान बाइक सवार ने रोक लिया। वह बंदूक दिखाते हुए कार में घुसा। कस्टमर से कहता है, तूने होटल का पैसा नहीं दिया है। चल, अब ड्राइविंग सीट पर बैठ। उसने गन दिखाते हुए मुझे कार से बाहर कर दिया। कस्टमर ड्राइविंग सीट पर बैठकर गाड़ी की चाबी निकालकर बाहर आ गया। कार में बैठा बदमाश गन दिखाते हुए कस्टमर को चाबी फेंककर देने को कहता है। मना करने के बाद भी वह कार में बैठे बदमाश को चाबी दे देता है। मुझे लगा, कार में बैठा युवक ही सिर्फ बदमाश है। वह कार स्टार्ट कर जाने लगता है। मैं मोबाइल फोन से वीडियो बनाते हुए पीछे जाता हूं। इधर, कस्टमर उस बदमाश की बाइक लेकर भाग जाता है, तब जाकर पाया कि लूट हो गई है।
टीआई निरंजन शर्मा ने बताया, शाहरुख के साथ घटना रविवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे हुई, जबकि वह शाम सवा 7 बजे थाने पहुंचा। सूचना पर आसपास के CCTV फुटेज भी देखे। आरोपियों की पहचान कर रहे हैं। शाहरुख अब तक देरी से थाने पहुंचने के बारे में भी कोई ठोस कारण नहीं दे पाया। टीआई ने कहा, आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद