दंगे भड़काने की साजिश रचने वाले चार आरोपियों में से एक के निकले पाकिस्तान से कनेक्शन, मोबाइल में मिले कई संदिग्ध वॉट्सऐप ग्रुप। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, August 31, 2021

दंगे भड़काने की साजिश रचने वाले चार आरोपियों में से एक के निकले पाकिस्तान से कनेक्शन, मोबाइल में मिले कई संदिग्ध वॉट्सऐप ग्रुप।

दंगे भड़काने की साजिश रचने वाले चार आरोपियों में से एक के निकले पाकिस्तान से कनेक्शन, मोबाइल में मिले कई संदिग्ध वॉट्सऐप ग्रुप।

दंगे भड़काने की साजिश रचने वाले चार आरोपियों में से एक के निकले पाकिस्तान से कनेक्शन, मोबाइल में मिले कई संदिग्ध वॉट्सऐप ग्रुप।
अल्तमश

इंदौर में वॉट्सऐप पर भड़काऊ मैसेज कर दंगा की साजिश रचने वाले चार आरोपियों में से एक का कनेक्शन पाकिस्तान से है। उसके मोबाइल में कई संदिग्ध वॉट्सऐप ग्रुप मिले हैं, जिस पर भड़काऊ सामग्री पोस्ट की जाती रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो पकड़े गए एक आरोपी के मोबाइल में पाकिस्तान के कुछ नंबर भी मिले हैं, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक उनका बदला लेने का मकसद था। उन्होंने पूछताछ में पुलिस को बताया कि चूड़ी वाले की पिटाई का वीडियो देखकर वे गुस्से में थे।


खजराना पुलिस ने इरफान, अल्तमश, सैय्यद और जावेद को दंगा भड़काने के मामले में गिरफ्तार किया था। रविवार को चारों आरोपियो को कोर्ट में पेश किया था। इसमें से 1 आरोपी इरफान को जेल भेज दिया गया, जबकि तीन को 2 सितंबर तक रिमांड पर दिया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि सभी बाणगंगा में हुई चूड़ी वाले की पिटाई की घटना को लेकर नाराज थे। उन्होंने बताया कि वह इसका बदला लेना चाहते थे, जिसके लिए भड़काऊ मैसेज लोगों को भेजा था।


अल्तमश खान के मोबाइल में पुलिस को कई संदिग्ध वॉट्सऐप ग्रुप मिले हैं। इनमें इस्लामिक संगठन SDPI और PFI से जुड़े लोगों के सक्रिय ग्रुप में शामिल हैं। इसके साथ ही मोबाइल से 200 से ज्यादा लोगों से बातचीत की रिकॉर्डिंग भी मिली है। अल्तमस ने कई इलाकों में जाकर लोगों को भड़काने की कोशिश की है।

दंगे भड़काने की साजिश रचने वाले चार आरोपियों में से एक के निकले पाकिस्तान से कनेक्शन, मोबाइल में मिले कई संदिग्ध वॉट्सऐप ग्रुप।
बाएं से इरफान, अल्तमश, सैय्यद और जावेद

पुलिस के मुताबिक, मोहम्मद इरफान राजबाड़ा पर पुराने कपड़े बेचने का काम करता है। वहीं जावेद किराना दुकान से जुड़ा हुआ है। इसके साथ ही सैय्यद अंडे की दुकान चलाता है। अल्तमश साइन बोर्ड बनाने का काम करता है।


गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक दिन पहले कहा था कि थाने का घेराव और भड़काऊ भाषण देने के आरोप में गिरफ्तार हुए चार आरोपियों में से एक का कनेक्शन पाकिस्तान से है। इस बात के पर्याप्त सबूत भी मिले हैं। गृह मंत्री ने दावा किया कि जिस अल्तमश खान का पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया है, वह AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी से भी जुड़ा है।


इंदौर के गोविंद नगर मोहल्ले में 22 अगस्त को महिलाओं को चूड़ियां बेचते समय फर्जी नाम का इस्तेमाल करने पर 25 वर्षीय तस्लीम अली की पिटाई कर दी गई थी। उसी रात वीडियो वायरल होने के बाद वर्ग विशेष के लोगों ने सेंट्रल कोतवाली थाने का घेराव किया था। मारपीट के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को भी गिरफ्तार किया था। पुलिस ने 13 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...