Post Top Ad
Sunday, August 29, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
बिहार
नई नवेली दुल्हन शादी के दो माह बाद मां को चकमा देकर बॉयफ्रेंड के साथ भागी, मां के साथ शॉपिंग के बहाने निकली थी घर से, इस बात से अनजान ससुराल वालों ने फोन कर कहा - बहू को विदा कीजिए।
नई नवेली दुल्हन शादी के दो माह बाद मां को चकमा देकर बॉयफ्रेंड के साथ भागी, मां के साथ शॉपिंग के बहाने निकली थी घर से, इस बात से अनजान ससुराल वालों ने फोन कर कहा - बहू को विदा कीजिए।
दानापुर (पटना)। हाथों की मेहंदी अभी ठीक से छूट भी नहीं पाई थी कि नई नवेली दुल्हन मायके से प्रेमी संग फरार हो गई। घटना शुक्रवार शाम बिहटा में हुई। इधर, घटना से अनजान दुल्हन के ससुराल वालों ने मायके वालों को फोन कर कहा कि बहू की विदाई जल्द से जल्द कर दें। इसके बाद तो लड़की के परिजनों के हाथ-पांव फूलने लगे, आनन-फानन में परिजनों ने बिहटा थाने में एफ़आईआर दर्ज कराई। दरअसल, बिहटा के गोकुलपुर निवासी जामोद शर्मा की बेटी सीमा कुमारी की शादी भोजपुर के बिरनपुर के संजीत कुमार के साथ 29 मई 2021 को हुई थी। शादी के बाद सीमा कुमारी (18) रक्षाबंधन के दिन अपने नानी के घर बिहटा थाना अंतर्गत गोकुलपुर गांव पहुंची थी। शुक्रवार शाम वह अपनी मां सुनीता देवी के साथ मार्केट में शॉपिंग करने पहुंची थी। इस बीच सीमा ने अपनी मां को एक जगह बैठाया और कहा- वो जल्द ही आ रही है। इसके बाद सीमा अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। काफी देर के बाद सीमा जब वापस नहीं आई तो उसकी मां ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने बिहटा थाना में मामला दर्ज कर बताया है कि सीमा को आरा किशुनपुर के सिंटू कुमार ने बहला-फुसलाकर भगाया है। सीमा के पिता ने बताया- 'सिंटू कुमार शादी के पहले से ही बेटी से बातचीत करता था। पूरा विश्वास है कि सिंटू ने ही उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगाने का काम किया है।' इधर, थाना प्रभारी ने थाना में लड़की के भगाने की एफ़आईआर की पुष्टि की है। वहीं, दूसरी तरफ मामले के अनुसंधानकर्ता राजेश्वर पंडित ने बताया- 'सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और पुलिस जल्द उन दोनों को अपनी गिरफ्त में ले लेगी।'
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# बिहार
Share This
About Ghatak reporter
बिहार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद