रेलवे विधुत लाइन सुधारने वाली ट्रेन ही बन गयी धक्कामार ट्रेन, मजदूरों ने रेलवे ट्रैक पर लगाया धक्का। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, August 29, 2021

रेलवे विधुत लाइन सुधारने वाली ट्रेन ही बन गयी धक्कामार ट्रेन, मजदूरों ने रेलवे ट्रैक पर लगाया धक्का।

रेलवे विधुत लाइन सुधारने वाली ट्रेन ही बन गयी धक्कामार ट्रेन, मजदूरों ने रेलवे ट्रैक पर लगाया धक्का।


रेलवे विधुत लाइन सुधारने वाली ट्रेन ही बन गयी धक्कामार ट्रेन, मजदूरों ने रेलवे ट्रैक पर लगाया धक्का।

आपने कई बार सड़कों पर दौड़ने वाले बस, ट्रक, जीप, कार व टू-व्हीलर वाहनों में खराबी आने पर लोगों को धक्का लगाते हुए तो खूब देखा होगा। लेकिन कभी ट्रेन इंजन को धक्का लगाते न देखा और न सुना होगा। पर आज हम आपको ट्रेन को धक्का लगाने का दृश्य दिखा रहे है। यह घटनाक्रम पश्चिम-मध्य रेलवे जोन के भोपाल मंडल के इटारसी-हरदा के बीच टिमरनी स्टेशन के समीप हुआ। यहां रेलवे ट्रैक व विद्युत लाइन सुधारने वाली टावर वैगन में अचानक तकनीकि खराबी आ गई। जिससे टावर वैगन को मजदूरों से धक्का देकर मेन रेलवे ट्रैक से हटाकर लूप लाइन में खड़े कराया गया। टावर वैगन के कारण यात्री स्पेशल ट्रेन पवन एक्सप्रेस दो घंटे प्रभावित हुई। जानकारी के मुताबिक टिमरनी रेलवे स्टेशन के समीप मेन लाइन अप ट्रैक पर शनिवार दोपहर करीब 1.30 बजे टावर वैगन खड़ी थी। उसमें अचानक तकनीकी खराबी आ गई। वैगन आगे तो जा रही थी, लेकिन रिवर्स नहीं जा पा रही थी। इसी ट्रैक पर कुछ देर बाद दोपहर 1.45 बजे इटारसी की ओर से 01062 पवन एक्सप्रेस आ गई। टावर वैगन खड़ी होने से उसे करीब एक किमी दूर खड़े करना पड़ा। रेलवे स्टेशन के पास में ही मालगाड़ी में अनाज लोड कर रहे करीब 1 दर्जन से अधिक हम्मालों को बुलाया। तब वैगन को धक्का देकर अप ट्रैक से दूर किया। जिसके बाद पवन एक्सप्रेस को 4.45 बजे के बाद निकाला गया। दो घंटे पवन एक्स्प्रेस टावर वैगन के कारण प्रभावित हुई।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...