Post Top Ad
Thursday, August 26, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
विडियो
सतना
दबंगों ने पुरानी रंजिश के चलते युवक को सरेआम पीटा, जो मिला उसी से की युवक की पिटाई, युवक छोड़ने की लगाता रहा गुहार; देखे विडियो।
दबंगों ने पुरानी रंजिश के चलते युवक को सरेआम पीटा, जो मिला उसी से की युवक की पिटाई, युवक छोड़ने की लगाता रहा गुहार; देखे विडियो।
सतना में एक बार फिर सरेआम पिटाई और बर्बरता का मामला सामने आया है। कोटर अबेर का रहने वाले एक युवक के साथ जमकर मारपीट की गई। वीडियो में दबंग उसे गालियां देते हुए जमकर पीट रहे हैं। लात, घंसे, डंडे, चप्पल जो मिला उसी से युवक पर हमला किया जा रहा है। पीड़ित हाथ जोड़कर रोते हुए कह रहा है- भगवान के लिए मुझे छोड़ दो पर बेरहम दबंग उसे पीटते रहते हैं। खुद ही वीडियो भी बनाया। मामला 4 दिन पुराना है। बुधवार शाम को वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। 20 साल के दीपक पुत्र शैलेंद्र सिंह निवासी ग्राम अबेर ने बताया कि अपने दोस्त आदर्श सिंह और धर्मपाल सिंह निवासी के साथ गौरइया गांव होते हुए रीवा जा रहा था। वह गौरइया पुल पार ही कर रहा था कि पुरानी रंजिश के चलते विनय पाल निवासी गौरइया ने उसका रास्ता रोक लिया। उसके साथ हिमांशु तिवारी निवासी गौरइया, नीरज सिंह निवासी खमरिया, मलखान सिंह निवासी गौरइया भी थे।
पीड़ित को दबंगों ने अपनी बाइक पर जबरन बिठाया और मंदिर के आगे ले जाकर आदर्श तथा धर्मपाल को एक जगह बैठे रहने को कहा। इसके बाद पीड़ित को पहले गालियां दीं। फिर लात, घूंसे, चप्पल बरसाना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं इसके बाद पास से डंडा ले आए और उससे पिटाई की। इतने से भी जी नहीं भरा तो आरोपी उसे नदी के पास ले गए और डुबाने की बात कहने लगे। पीड़ित बस रोते हुए माफ कर देने की गुहार लगाता रहा। आरोपी तो उसके दर्द को अपने कैमरे में कैद करने पर उतारू थे। उन्होंने पूरे घटनाक्रम का खुद ही वीडियो बनाया। उसकी गिरफ्त से जैसे-तैसे छूटा दीपक अपने घर पहुंचा और हिम्मत कर अब कोटर थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। घटना का वीडियो बुधवार शाम को सामने आने के बाद पुलिस सक्रिय हुई है। कोटर थाना प्रभारी शैलेंद्र पटेल ने कहा - दीपक ने 24 अगस्त को मामले की शिकायत की थी। उसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक तौर पर सामने आया है कि दोनों की पुरानी रंजिश है, जिसके चलते मारपीट हुई है। आरोपियों की तलाश चल रही है, जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
8 दिन पहले भी रंगबाजी का एक ऐसा ही वीडियो सामने आया था। नागौद के बंटी चौराहे पर शशांक सिंह ने अपने साथी सुजीत सिंह के साथ मिलकर संतोष पांडेय नाम के युवक के साथ मारपीट की थी। दोनों ने युवक को पहले लाठी-डंडों से पीटा। उसके बाद उसे थूक कर चाटने को कहा। डरा-सहमा संतोष जान के डर से सब कुछ करता रहा। इसके बाद आरोपी उसे गाड़ी में भरकर अन्य जगह ले गए। जहां फिर से उसके साथ मारपीट की गई। मारपीट की वजह कर्ज बताई जा रही है। संतोष ने शशांक से कुछ रुपए उधार लिए थे, लेकिन लौटा नहीं पा रहा था। सतना में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बीते 15 दिनों में सतना में 2 मॉब लिंचिंग, 3 गैंगरेप और एक जेल ब्रेक की घटना हुई है। मैहर में बीते दिनों जेल ब्रेक की घटना हुई थी, जिसके एक आरोपी को तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लेकिन दूसरे का सुराग अभी तक नहीं लगा पाया है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# विडियो
# सतना
Share This
About Ghatak reporter
सतना
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद