Post Top Ad
Thursday, August 26, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
श्योपुर
बाढ़ पीड़ितों को राशन नहीं मिलने पर कांग्रेस विधायक का तहसीलदार पर फूटा गुस्सा, तहसीलदार से कहा- कैसा तहसीलदार है तू, भ्रष्टाचार मचा रखा है श्योपुर के अंदर, तू 500-500 रुपए में बिकने वाला है; देखे विडियो।
बाढ़ पीड़ितों को राशन नहीं मिलने पर कांग्रेस विधायक का तहसीलदार पर फूटा गुस्सा, तहसीलदार से कहा- कैसा तहसीलदार है तू, भ्रष्टाचार मचा रखा है श्योपुर के अंदर, तू 500-500 रुपए में बिकने वाला है; देखे विडियो।
श्योपुर से कांग्रेस विधायक बाबू सिंह जंडेल बाढ़ पीड़ितों को अनाज नहीं मिलने पर तहसीलदार पर भड़क गए। एक अफसर से वे तू तड़ाक वाली भाषा पर उतर आए। विधायक ने कहा, कैसा तहसीलदार है तू। तूने भ्रष्टाचार मचा रखा है श्योपुर के अंदर। तू 500-500 रुपए में बिकने वाला तहसीलदार है। इस बीच तहसीलदार भरत नायक ने कहा कि विधायक जी मुझे फोन पर सुनने में थोड़ी गलती हो गई। यह सुनकर विधायक जंडेल का पारा और चढ़ गया और उन्होंने कहा कि अरे गलती नहीं, तू बार-बार मुझे सरकार की धौंस देता है। जो हो सके कर लेना, मुझे जेल भेज देना, एफ़आईआर दर्ज करवा देना। मामला बड़ौदा नगरीय क्षेत्र में सर्वाधिक बाढ़ प्रभावित वार्ड 15 के लोगों को 50 किलो अनाज नहीं मिलने से जुड़ा है। लोगों ने विधायक से अभी तक बाढ़ प्रभावित परिवारों को शासन की तरफ से मिलने वाला 50 किलो गेहूं नहीं बंटने की शिकायत की थी। विधायक ने बुधवार देर शाम तहसीलदार को फोन लगाया तो तहसीलदार ने सबको खाद्यान्न बांट दिए जाने की बात कही। इसी बात पर नाराज विधायक बड़ौदा पहुंच गए। वार्ड 15 के बाढ़ पीड़ितों के सामने ही तहसीलदार को बुला लिया और खरीखोटी सुनाई।
प्रधानमंत्री आवास का लाभ भी भाजपा के लोगों के कहने पर अपात्रों को दे दिया, तुझे शर्म नहीं आती। तू लगातार मुझसे झूठ बोलता रहा कि मैंने गरीबों में आटा बंटवा दिया है। एक भी बाढ़ पीड़ित बचा नहीं है। यह 200 आदमियों की भीड़ मेरे साथ आई है, इनमें से एक को भी आटे का बैग नहीं मिला, बता देना कहां बांट दिया आटा। मुख्यमंत्री ने कहा है कि मैं भ्रष्टाचार नहीं होने दूंगा फिर भी तू ने भ्रष्टाचार मचा रखा है। कौन सा नेता है जिसके कहने पर तू भ्रष्टाचार कर रहा है। जिले के लिए तू कचरा है। कलेक्टर वर्मा जी ईमानदार है अच्छा काम कर रहा है। वह गरीबों की सुन रहा है। पहले एसडीएम उपाध्याय यहां कचरा था उसने यहां भ्रष्टाचार मचा रखा था, वो कचरा यहां से निकल गया, तू कचरा और बच गया है।
दरअसल मुझे इलाके में सभी बाढ़ पीड़ितों के खाद्यान्न वितरण की रिपोर्ट मिली थी। इस आधार शाम को जब विधायक जी ने फोन पर पूछा तो मैंने वार्ड 15 में गेहूं बांट दिए जाने की बात कह दी थी। इसी बात पर विधायक नाराज हो गए। उन्होंने ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया मानो होश हवास खो बैठे हों।
भरत नायक, तहसीलदार, बड़ौदा
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# श्योपुर
Share This
About Ghatak reporter
श्योपुर
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति,
श्योपुर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद