Post Top Ad
Sunday, August 22, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजगढ़
राजगढ़/तलेन, विद्युत केबल चुराने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार।
राजगढ़/तलेन, विद्युत केबल चुराने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार।
घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/तलेन।
तलेन। तलेन की पुलिस टीम द्वारा चोरी करने वाले आरोपीयों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से विद्युत सप्लाई केबिल जप्त की गई है। दिनेश चौहान कनिष्ट यंत्री म.प्र.म.क्षे.वि.कि.कं. तलेन के द्वारा दिनांक 20.08.21 को थाना पर एक लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट किया कि दिनांक 20.08.21 को ग्राम लाटाहेडी के सुरेशचन्द्र पिता हरिनारायण यादव ने एक लिखित आवेदन पेश किया था कि उनके खेत से निकलने वाली 25 के.वी. के ट्रान्सफार्मर की लगभग 900 फीट केबिल दिनांक 19.08.21 और 20.08.21 की रात्रि को चोरी हो गई है। जिसे अज्ञात लोग चोरी कर ले गये है। केबल की कीमत करीब 51,000 रुपये है। रिपोर्ट पर थाना तलेन मे अपराध क्रमांक 299/2021 धारा 379 भादवि, 136 भारतीय विद्युत संशोधित अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अपराध में त्वरित संज्ञान लेते हुए थाना तलेन में पुलिस टीम गठित कर अपराधी की तलाश में लगाया गया। मुखबिर की सूचना पर आरोपीगण राहुल मोगिया, उम्र 25 साल, नि. बौछाट व प्रीतम मोगिया उम्र 20 साल निवासी ग्राम बौछाट को गिरफ्तार कर घटना के संबंध मे पूछताछ की गई। आरोपीयों द्वारा चोरी करना स्वीकार करने पर आरोपियों के कब्जे से चोरी गया माल मशरुका विद्युत सप्लाई केबिल काले रंग की 900 फीट कीमती करीब 51,000 रूपये की बरामद की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती एवं उनकी टीम मोहरसिंह मंडेलिया, रचना परमार, राहुल कारपेन्टर, गौरव रघुवंशी, नरेन्द्र सिह उमठ, बनवारी गुर्जर, खेमसिंह जाट, भानू, अनिल आर्य, गोविंद, संजय चौहान एवं रानी गुर्जर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजगढ़
Share This
About Ghatak reporter
राजगढ़
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजगढ़
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद