रायसेन/बरेली, शुभ संयोग में मना रक्षाबंधन का पर्व, शुभ संयोग लेकर आया इस वर्ष रक्षाबंधन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, August 22, 2021

रायसेन/बरेली, शुभ संयोग में मना रक्षाबंधन का पर्व, शुभ संयोग लेकर आया इस वर्ष रक्षाबंधन।

शुभ संयोग में मना रक्षाबंधन का पर्व, शुभ संयोग लेकर आया इस वर्ष रक्षाबंधन।

रायसेन/बरेली, शुभ संयोग में मना रक्षाबंधन का पर्व, शुभ संयोग लेकर आया इस वर्ष रक्षाबंधन।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। इस वर्ष रक्षाबंधन का त्योहार कई शुभ संयोग लेकर आया था। इस वर्ष रक्षाबंधन पर भद्रा नहीं होने से दिनभर राखी का पर्व मनाया गया। भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन त्योहार तहसील सहित ग्रामीण अंचलों में श्रद्धा भाव से मनाया गया। रक्षाबंधन के दिन भी बाजार में जमकर रक्षा सूत्र बहनों ने खरीदें। इस वर्ष रक्षाबंधन का पवित्र त्यौहार भद्रा से मुक्त रहा। सुबह से लेकर देर रात तक रक्षा सूत्र बांधने गए। राखी का त्यौहार सामान्यता: श्रवण नक्षत्र में मनाया जाता है। उसके साथ में चंद्र का गोचर गजकेसरी योग बना रहा है। इस योग में बहनों ने अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर जीवन भर उनकी रक्षा करने का वचन भाइयों से लिया। भाइयों ने भी वचन देते हुए बहनों को उपहार दिए। वही इस दिन नर्मदा जी मैं स्नान करने का महत्व है। महत्व लेने के लिए श्रद्धालु प्रातः समय से ही नर्मदा तटों पर पहुंचे और आस्था की डुबकी लगाई। वर्षा नहीं होने के कारण नर्मदा तटों पर श्रद्धालु अधिक संख्या में पहुंचे। नर्मदा जी की सीमित दायरे में कल-कल बहती हुई नजर आई। बता दें कि भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते में कोरोना काल को दरकिनार किया गया। स्नेह और भाई-बहन की आस्था का पर्व कोरोना पर भारी दिखाई दिया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...