Post Top Ad
Tuesday, August 24, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/देवरी, बड़े धूमधाम से मनाया गया कजलियो का त्यौहार, ग्राम पंचायत नया खेड़ा में धूमधाम से मनाया गया भुजरिया उत्सव।
रायसेन/देवरी, बड़े धूमधाम से मनाया गया कजलियो का त्यौहार, ग्राम पंचायत नया खेड़ा में धूमधाम से मनाया गया भुजरिया उत्सव।
घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। पूरे गांव से एक स्थान पर भुजरियां एकत्र कर महिलाओं द्धारा पूजा की गई। महिलाओं द्वारा गीत गाते हुए आपने भुजरियां विसर्जन करने के लिए नर्मदा तट पहुंची। रक्षाबंधन के बाद भुजरिया मिलन समोराहों का जगह-जगह आयोजन किया गया। घर-घर में भुजरियों का पूजन करने के बाद भुजरियों को ग्राम पटेल राजेंद्र सिंह रघुवंशी के घर पर ले जाकर एकत्रित कर कजलियो की पूजा की जाती है। उसके बाद परंपरा अनुसार सभी एकत्र होकर उसको तलाब डाबड़ी आदि जगह पर ले जाकर विसर्जन किया जाता है। उसके बाद गांव के देवी-देवता और मंदिरों पर भुजरिया चढ़ाई जाती हैं। उसके बाद भुजरिया बदलकर एक-दूसरे से गिले-शिकवे भूलकर माफी मांगते हैं। तथा ग्राम में जिन परिवारों के घर किसी की मृत्यु हो जाती है उनके यहां जाकर दुखी परिवार को सांत्वना देते हैं। जानकारी के अनुसार ग्राम में सभी ग्रामवासियों द्वारा भुजरिया एकत्रित कर उनका सामूहिक रूप से पूजन कर ढोल-नगाड़ों के साथ गांव के मुख्य चौराहों से होते हुए नदी पर ले जाकर विसर्जन किया गया। नगर सहित ग्रामों में भी देवस्थान पर भुजरियों को चढ़ाने के बाद घर-घर जाकर भुजरियों का आदान-प्रदान कर नगरवासियों ने नगर तथा ग्रामवासियों ने ग्रामों में एक दूसरे से गले मिलकर अपने गिले-सिखवें दूर कियें तथा एक-दूसरे पर मेहरबानी बनाए रखने के लिए अशीर्वाद लिया। पंडित विष्णु दत्त ने बताया कि श्रीमद्भागवत पुराण में जब बली को भगवान ने छला था तब लक्ष्मी जी ने बलि राजा को रक्षाबंधन करके भगवान को वापिस लिया था। तबसे यह श्रावण का कार्यक्रम मनाते है और जो भुजरियों का उत्सव है शांति सौहार्द की प्रतीक हैं जिससे हम प्रेरणा लेते हैं और भाई चारे के साथ बड़ी धूमधाम से यह पर्व मनाते हैं।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद