रायसेन/बरेली, क्या नगर परिषद प्रशासक अतिक्रमण से संबंधित लेंगे कोई निर्णय ? - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, August 24, 2021

रायसेन/बरेली, क्या नगर परिषद प्रशासक अतिक्रमण से संबंधित लेंगे कोई निर्णय ?

क्या नगर परिषद प्रशासक अतिक्रमण से संबंधित लेंगे कोई निर्णय ?

  • विद्युत मंडल भी नहीं कर रहा कोई कार्रवाई।

रायसेन/बरेली, क्या नगर परिषद प्रशासक अतिक्रमण से संबंधित लेंगे कोई निर्णय ?

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। नगर परिषद और नगर प्रशासन की ढील का परिणाम यह हुआ कि लाखों रुपए खर्च कर नागरिकों की सुविधा के लिए फुटपाथ का निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग 12 सें लगकर 3 वर्ष पहले नगर परिषद के माध्यम से नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व पार्षदों की सहमति से करवाया गया। लेकिन उसी फुटपाथ के ऊपर आपसी तालमेल के चलते एक किराना दुकान संचालित करवा दी। फुटपाथ पर किया गया पक्का अतिक्रमण और किराना दुकान के अंदर विद्युत मंडल का पोल लुका दिया गया। अब अगर पोल के ऊपर लगी हाई वोल्टेज लाइन मैं जरा सा भी करंट फैलत है तो ना जाने कितने लोग काल के गाल में समाआएंगे, क्योंकि अतिक्रमण की गई दुकान पूरी लोहे से निर्मित है। फुटपाथ से लगकर सीसी नाला भी नगर परिषद के द्वारा निर्मित करवाया गया था, उसे भी किराना दुकान संचालक ने अतिक्रमण कर अपने कब्जे में ले रखा। अब देखना यह है कि बरेली नगर परिषद प्रशासक एसडीएम प्रमोद गुर्जर और नगर परिषद सीएमओ श्यामसुंदर श्रीवास्तव इस अतिक्रमण को फुटपाथ के ऊपर से हटा पाते हैं या नहीं। वही किराना दुकान संचालक का स्पष्ट कहना है कि पैसे में दम होता है, पैसा खर्च कर ही अतिक्रमण किया गया है, इस अतिक्रमण को हटाना नामुमकिन है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...