सड़क से लेकर संसद तक सक्रिय रहते हैं होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र के सासंद राव उदयप्रताप सिंह, सदन में हर वर्ग की रखते हैं बात। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, August 31, 2021

सड़क से लेकर संसद तक सक्रिय रहते हैं होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र के सासंद राव उदयप्रताप सिंह, सदन में हर वर्ग की रखते हैं बात।

सड़क से लेकर संसद तक सक्रिय रहते हैं होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र के सासंद राव उदयप्रताप सिंह, सदन में हर वर्ग की रखते हैं बात।

सड़क से लेकर संसद तक सक्रिय रहते हैं होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र के सासंद राव उदयप्रताप सिंह, सदन में हर वर्ग की रखते हैं बात।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। देश की संसद में आपने अक्सर सांसदों को विभिन्न मुद्दों पर बहस करते देखा होगा। सत्ता पक्ष और विपक्षी दलों के सांसद अलग-अलग मुद्दों को लेकर संसद में भिड़ते नजर आते हैं। लेकिन एक सांसद के तौर पर उनका काम सिर्फ जनता के लिए कानून बनाने और अपने संसदीय क्षेत्र के विकास तक सीमित नहीं है। देश के लिए नीति निर्धारण से लेकर विदेश नीति और जनसरोकारों के हर मुद्दे पर एक सांसद का दखल रहता है। सांसद राव उदयप्रताप सिंह संसद की कई समितियों के सदस्य हैं। वह बताते हैं कि किसानों की समस्याएं सदन के भीतर उठाना सबसे ज्यादा जरूरी है, क्योंकि कभी मानव निर्मित तो कभी प्राकृतिक आपदाओं की वजह से देश का किसान हर वक्त चुनौतियों का सामना करता है। कृषि और कृषक कल्याण के लिए केंद्र सरकार लगातार काम कर रही है और किसानों की आय से लेकर अत्याधुनिक खेती को आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है।

मध्यप्रदेश में हुई थी ऐतिहासिक जीत

मध्य प्रदेश के पहले ऐसे सांसद है राव उदयप्रताप सिंह जो ऐतिहासिक वोटों से जीत दर्ज कर संसद में पहुंचे हैं। होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र से हर घर और परिवार से सांसद राव उदय प्रताप सिंह का पारिवारिक रिश्ता जैसा व्यवहार रहता है। उनकी मिलनसार छवि और व्यक्तित्व लोगों को अपनी और आकर्षित करता है। हर वर्ग के लोगों का बखूबी सांसद राव उदय प्रताप सिंह ध्यान रखते हैं। यही कारण है कि लगातार सांसद के तौर पर संसद में बैठकर संसदीय क्षेत्र की बात को वह बतौर हिम्मत के साथ रखते हैं।

रविवार को लगता है जनता दरबार

सांसद रविवार को अपने ग्रह ग्राम लोलरी में जनता दरबार लगाते हैं। जहां पर पूरी संसदीय क्षेत्र के लोग पहुंचते हैं। हर समस्या का तत्काल राव उदयप्रताप सिंह के जनता दरबार में निदान होता है। लोगों की समस्याओं को बड़ी गंभीरता के साथ सुनकर तत्काल निराकरण करते हैं। जो काम तत्काल नहीं हो पाता उसका फिडबैंक लेना भी सांसद उदय प्रताप सिंह नहीं भूलते, यही कारण लोगों के दिलों में उनकी अलग छवि है।

प्रधानमंत्री की योजनाओं को लाते हैं धरातल

सांसद राव उदय प्रताप सिंह का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को धरातल पर लाकर उसका जिम्मेदारी पूर्वक क्रियान्वन हो। सांसद का मुख्य उद्देश्य है कि लोगों के हितों में प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचना चाहिए जिससे हर गरीब परिवार समृद्धि और खुशहाली का जीवन जी सकें।

इनका कहना है...

क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सांसद महोदय हमेशा सक्रिय रहते हैं। संसद में प्रमुखता से क्षेत्र की जनता की आवाज को उठाते हैं। प्रत्येक रविवार सांसद निवास पर जनता दरबार भी लगता है, जिससे लोगों की समस्या हल हो सके।
रोहित चौधरी, युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी, बरेली

मेरे संसदीय क्षेत्र की हर समस्या को प्रमुखता से संसद के अंदर मैं उठाता हूं, जिससे क्षेत्र का विकास हो और देश समृद्ध और खुशहाल बने। प्रधानमंत्री जी के द्वारा हर गरीब वर्ग के हित में चलाई जा रही योजनाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा मुख्य उद्देश है। संपूर्ण होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र के लोगों का सहयोग मिलता है जिस कारण क्षेत्र का विकास और लोगों के काम करने में एक नई ऊर्जा और खुशी मिलती है।
राव उदयप्रताप सिंह, सांसद होशंगाबाद, संसदीय क्षेत्र

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...