Post Top Ad
Tuesday, August 31, 2021
Home
अपराध
छत्तीसगढ़
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
अफेयर के शक में पत्नी ने की पति की हत्या, पति के मोबाइल पर अनजान महिला की फोटो दिखी तो भड़की, कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने के बाद थाने जाकर किया सरेंडर।
अफेयर के शक में पत्नी ने की पति की हत्या, पति के मोबाइल पर अनजान महिला की फोटो दिखी तो भड़की, कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने के बाद थाने जाकर किया सरेंडर।
छत्तीसगढ़ के कोरिया में युवक के मोबाइल पर दूसरी महिला की फोटो देखकर पत्नी भड़क गई। उसने रात को सोते हुए पति के सिर पर सिल पटक दिया। फिर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। पति को मारने के बाद रातभर वहीं बैठी रही। अगले दिन जब सोमवार को युवक का दादा घर पहुंचा तो हत्या का पता चला। उसकी पत्नी गायब थी, बाद में पता चला कि पत्नी ने थाने पहुंच कर सरेंडर कर दिया है। मामला बैकुंठपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, सारा पहाड़ पारा निवासी भूपेंद्र राजवाड़े (26) की शादी दो साल पहले मांजापारा की रहने वाली अनुराधा से हुई थी। दोनों को एक साल की बेटी भी है। भूपेंद्र रविवार देर शाम बाजार से लौटा। इसके बाद वह खाना खाने के बाद सो गया। इस दौरान अनुराधा उसका मोबाइल देख रही थी। मोबाइल में किसी अन्य महिला की फोटो देखकर वह भड़क गई। उसने आंगन में चरपाई पर सोते हुए भूपेंद्र की हत्या कर दी।
अगले दिन जब युवक के दादा करणसाय घर पहुंचे तो उन्होंने भूपेंद्र की लाश देखी, पत्नी अनुराधा गायब थी। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि अनुराधा को उन्होंने सुबह गांव से बाहर जाते हुए देखा था। बताया कि अनुराधा ने हत्या के बाद घर में फैले खून को पोंछा लगाकर साफ किया। भूपेंद्र के शव से कपड़े भी बदल दिए। वह पूरी रात कमरे में ही थी और सुबह होते ही गांव से बाहर चली गई। पुलिस ने घर से खून लगे कपड़े, सिल, टांगी व अन्य साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने बताया कि भूपेंद्र सोलर फिटिंग का काम करता था। कुछ महीनों से वह जिले के बिहारपुर में रहकर ही अपना काम देखता था। इस दौरान वह 15-20 दिनों तक घर नहीं जाता था। इसको लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर ही विवाद होता था। बताया जा रहा है कि मोबाइल पर महिला की फोटो देखकर वह भड़क गई। इसके बाद अनुराधा ने सोते हुए भूपेंद्र की हत्या कर दी। पहले उसने छिपाने का प्रयास किया, पर फिर सरेंडर कर दिया।
Tags
# अपराध
# छत्तीसगढ़
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद