रायसेन/बरेली, युवा कांग्रेस कमेटी विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री एवं प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, August 26, 2021

रायसेन/बरेली, युवा कांग्रेस कमेटी विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री एवं प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन।

युवा कांग्रेस कमेटी विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री एवं प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन।

  • किसानों और आमजन की समस्या को लेकर कांग्रेस ने उठाई आवाज।

रायसेन/बरेली, युवा कांग्रेस कमेटी विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री एवं प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। कार्यक्रम में बरेली पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी, प्रभारी मंत्री अरविंद भदौरिया, पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत को क्षेत्र की जन समस्याओं के संबंध में क्षेत्र के समस्त किसान और जनता के समर्थन में युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष आदित्य शर्मा के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। बरेली क्षेत्र की जनता समस्याओं से त्रस्त है, मध्यप्रदेश शासन को बार-बार अनुरोध करने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। क्षेत्रीय विधायक के नेतृत्व में किसानों की समस्याएं, सड़क की समस्याओं एवं क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर शासन को बार-बार अवगत कराया गया है लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जनता को कोई भी मदद नहीं पहुंचाई जा रही है। इन सभी मुद्दों के संबंध में ज्ञापन सौंपते हुए कहा गया कि क्षेत्र के किसान मूंग से अत्यंत परेशान हैं, किसानों की मूंग का उपार्जन बेईमानी पूर्वक किया जा रहा है। जब उपार्जन दल को बड़ी मात्रा में पैसा देते हैं तभी उनकी मूंग उपार्जित की जा रही है। इस समस्या से किसान को छुटकारा दिलाया जाए। उदारता पूर्वक उनकी मूंग का उपार्जन किया जाए, एफएक्यू मैं छूट दी जाए। विधानसभा अध्यक्ष आदित्य शर्मा ने मंत्रियों से कहा कि अनेक किसान बड़ी मात्रा में मूंग तोड़ चुके हैं लेकिन आज महीना भर से भी अधिक समय हो जाने के बाद में भुगतान नहीं हो पाया है। आज किसान अपना सारा पैसा मूंग की फसल में लगा चुका है और धान की फसल में उसे पैसा लगाना है लेकिन सरकार द्वारा से भुगतान नहीं किया जा रहा है जिस कारण किसान अत्यंत परेशान है। ज्ञापन में आगे कहा गया कि किसान की धान की फसल के लिए डीएपी एवं यूरिया की अत्यंत आवश्यकता है लेकिन सोसाइटी में अथवा बाजार में यह दोनों ही चीजें उपलब्ध नहीं है जिससे किसान कि धान की फसल पूरी तरह प्रभावित हो रही है। डीएपी एवं यूरिया सप्लाई त्वरित गति से चालू की जाए, सोसाइटी में ऋण स्वरूप यूरिया एवं डीएपी किसान को उपलब्ध कराई जाए। वहीं बरेली नगर की मुख्य सड़क जिसे तत्कालीन नगरी प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह द्वारा राशि आवंटित की गई थी, वह नहीं मिलने के कारण पूरी सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। सड़क खराब हो जाने के कारण सड़क पर दर्जन भर से भी अधिक लोग मौत के मुंह में समा चुके हैं। नगर की उड़ती धूल के कारण नगर के लोगों में बड़ी मात्रा में स्वास्थ्य संबंधित रोग हो रहे है। तत्कालीन शासन द्वारा बरेली में 3 एकड़ भूमि में विशाल खेल स्टेडियम बनाया जाना घोषित किया गया था जिसके लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा भूमि उपलब्ध करवा दी गई है लेकिन शासन द्वारा अब तक इस दिशा में कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। तुरंत ही स्टेडियम निर्माण हेतु राशि आवंटित की जाए जिससे यहां पर एक विशाल स्टेडियम निर्माण हो सके।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...