एक तरफा प्यार में पागल युवक का प्रपोजल ठुकराया तो युवक ने युवती की कर दी पिटाई, युवक के आई लव यू कहने पर युवती गो टू हेल कहा तो भड़क गाय युवक, कपडे़ तक फाड़े।
 |
| प्रतिकात्मक फोटो |
मोहाली में एक लड़की ने प्यार का प्रस्ताव ठुकराया तो युवक ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। आरोपी सन्नी अपनी बाइक पर फेज-3 के मार्केट में युवती से एकतरफा प्यार का इजहार करने पहुंचा। काफी देर इंतजार करने के बाद जब लड़की उसे नजर आई, तो उसने उसका पीछा किया और फेज-5 में उसके आगे बाइक लगाकर रास्ता रोक लिया। जब आरोपी ने आई लव यू बोला तो लड़की ने साफ इनकार कर दिया और कहा कि दोबारा इस तरह रास्ता मत रोकना। सन्नी ने अपने प्यार की दुहाई देकर उसे मनाने की कोशिश की लेकिन लड़की नहीं मानी। जब आरोपी ज्यादा ही गिड़गिड़ाने लगा तो लड़की ने कह दिया.. 'गो टू हेल'। इसी बात को लेकर सन्नी भड़क गया और वहीं रास्ते में ही उसने लड़की को बालों से पकड़कर गुस्से में घसीटना शुरु कर दिया, उसके मुंह पर थप्पड़ मारे। इस खींचतान में लड़की चिल्लाने लगी, लेकिन आरोपी ने उसे नहीं छोड़ा, जिस कारण उसके कपड़े भी फट गए। लड़की की चिल्लाने की आवाज सुनकर पास से गुजर रहे लोग आरोपी को पकड़ने के लिए दौड़े, तो आरोपी बाइक पर वहां से फरार हो गया। इस मामले में फेज-1 थाना पुलिस ने लड़की के बयानों पर आरोपी डडूमाजरा निवासी सन्नी के खिलाफ IPC की धारा 323, 341, 354 और 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी के पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है।
पीड़ित लड़की ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि वो मूल रूप से पंजाब के एक जिले की रहने वाली है और यहां पर फेज-5 में किराए के मकान में रहती है। जिस जगह वो मोहाली में पहले काम करती थी, वहां पर आरोपी सन्नी भी जॉब करता था। उस समय भी वह उसको परेशान करता था और उस पर फ्रेंडशिप करने का दवाब डालता था। वो इस बातों से इतनी मानिसक परेशान हो गई थी कि उसने वहां से जॉब ही छोड़ दी। आरोपी से पीछा छुड़वाने के लिए उसने किसी दूसरी जगह पर जॉब कर ली थी, लेकिन आरोपी को ये बात पता चल गई। पुलिस को दिए बयानों में पीड़िता ने बताया कि मंगलवार रात को वो अपनी डयूटी खत्म कर वापस अपने किराए के घर जा रही थी। आरोपी सन्नी एकाएक वहां आया और उसके आगे आकर बाइक लगा दी। पहले तो आरोपी उससे इधर-उधर की बातें करने लगा और जब लड़की ने उसको कहा कि वह घर जाने के लिए लेट हो रही है तो आरोपी ने उसको रोककर अपने प्यार का इजहार कर दिया। लड़की ने उसको कहा कि उसकी ऐसी ही हरकतों के कारण पहले ही वह जॉब बदल चुकी है और फिर से उसने यह काम शुरु कर दिए। जिस पर आरोपी भड़क गया और कब तक मना करती रहेगी बोलते हुए उसको बालों से पकड़ कर थप्पड़ मारने शुरु कर दिए। आरोपी ने उसके कपड़े तक खिचंकर फाड दिए। जिस पर राहगीर इकटठा हुए और आरोपी को पकड़ने के लिए जैसे ही आगे बढ़े आरोपी अपने बाइक पर मौके से फरार हो गया।
मोहाली के फेज-1 पुलिस स्टेशन के शिवदीप सिंह बराड़ ने कहा कि आरोपी ने रहागीर युवती को रोककर मारपीट व छेड़छाड़ की है। जिस कारण पुलिस ने आरोपी बाइक चालक युवक सन्नी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद