सिंधिया की जन आशीर्वाद यात्रा में भाजपा के झंडे के रंग में रंगे घोड़े पर विवाद, भाजपा सांसद मेनका गांधी की संस्था ने की शिकायत। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।

BREAKING

Post Top Ad

Saturday, August 21, 2021

सिंधिया की जन आशीर्वाद यात्रा में भाजपा के झंडे के रंग में रंगे घोड़े पर विवाद, भाजपा सांसद मेनका गांधी की संस्था ने की शिकायत।

इंदौर में गुरुवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जन आशीर्वाद यात्रा निकाली। इसमें एक घोड़े को भाजपा के झंडे के रंग में रंग दिया गया। इसका फोटो वायरल होने के बाद भाजपा की ही सांसद मेनका गांधी की संस्था 'पीपल फॉर एनिमल्स' ने पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज करने के लिए पुलिस से शिकायत की है। संस्था की प्रियांशु जैन ने बताया कि जिस समय केंद्रीय मंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा निकल रही थी, उसी वक्त संयोगितागंज इलाके में यह घोड़ा नजर आया था। उसे पूरी तरह से भाजपा के झंडे के रंग में रंगा गया था। उसके ऊपर कमल भी बनाया गया। कई लोगों ने घोड़े की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। इसके बाद प्रियांशु जैन ने गुरुवार को इस मामले में संयोगितागंज थाने में लिखित शिकायत की है।

सिंधिया की जन आशीर्वाद यात्रा में भाजपा के झंडे के रंग में रंगे घोड़े पर विवाद, भाजपा सांसद मेनका गांधी की संस्था ने की शिकायत।

प्रियांशु ने बताया कि BJP नेता रामदास गर्ग उस घोड़े को लेकर आए थे। घोड़े को जिस तरह से रंगा गया था, वह उसके लिए खतरनाक है। मामले में पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज करने की मांग की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल घोड़े के मालिक की तलाश की जा रही है। 'पीपल फॉर एनिमल्स' के सदस्यों का कहना है कि घोड़े को इस तरह रंगना पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 का उल्लंघन है। ऐसा करने वालों और यात्रा के आयोजकों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। मामले में चुनाव आयोग से भी शिकायत की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...