बैतूल, जीजा और साली ने खाया जहर, सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिले, जीजा की हालत नाजुक, साली की मौत। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, August 21, 2021

बैतूल, जीजा और साली ने खाया जहर, सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिले, जीजा की हालत नाजुक, साली की मौत।

जीजा और साली ने खाया जहर, सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिले, जीजा की हालत नाजुक, साली की मौत।

बैतूल, जीजा और साली ने खाया जहर, सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिले, जीजा की हालत नाजुक, साली की मौत।

बैतूल में एक युवक और युवती द्वारा जहर खाने का मामला सामने आया है, जहां युवती की मौत हो गई। जबकि युवक की हालत गंभीर है। ये दोनों रिश्ते में जीजा साली बताए जा रहे हैं। दोनों ने साथ में सल्फास खाकर जान देने की कोशिश की थी। घटना मुलताई के फारेस्ट रेस्ट हाउस के पास की है। जहां दोनों पुलिस को बेहोशी की हालत में मिले थे। डायल -100 को रेस्ट हाउस के पास एक युवक और युवती के औंधे मुंह पड़े होने की सूचना मिली थी। इस पर टीम पहुंची और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि युवक को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार 25 साल का विजेंद्र परिहार मुलताई में किराए से रह रहा था। दो दिन पहले ही उसके चाचा ससुर की बेटी संतोषी जो उसके रिश्ते में उसकी साली लगती थी, वह उसके घर आई हुई थी। शुक्रवार को दोनों पुलिस को सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिले। डॉक्टर को बताया कि दोनों ने सल्फास की गोलियां खाई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। पुलिस दोनों के जहर खाने के कारणों का पता लगा रही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...