Post Top Ad
Saturday, August 28, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
बिहार
विडियो
डॉक्टर पति ने दोस्त से संबंध बनाने और अश्लील विडियो बनाने का पत्नी के ऊपर डाला दबाव, मना करने पर डॉक्टर पति ने की मारपीट, ब्लैड से हाथ और सीने पर किए वार; देखे विडियो।
डॉक्टर पति ने दोस्त से संबंध बनाने और अश्लील विडियो बनाने का पत्नी के ऊपर डाला दबाव, मना करने पर डॉक्टर पति ने की मारपीट, ब्लैड से हाथ और सीने पर किए वार; देखे विडियो।
बिहार के नालंदा में पत्नी ने डॉक्टर पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोहसराय थाना क्षेत्र का एक डॉक्टर पति अपनी पत्नी को दोस्त के साथ हम बिस्तर होने का दबाव बनाता है। शुक्रवार को जब पत्नी ने इनकार किया तो डॉक्टर ने उसके सीने और हाथ पर ब्लैड से वार कर दिया। इससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई, उसे सदर अस्पताल में एडमिट किया गया है। महिला का आरोप है कि पति दोस्त के साथ आपत्तिजनक हालत में वीडियो बनाकर समाज में बदनाम कर मुझसे छुटकारा पाना चाहता है। वहीं, महिला के ससुर ने थाने में उस पर और उसके भाई पर मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
महिला के अनुसार, पति के एक युवती से नाजायज संबंध हैं। इस मामले में दोनों पक्ष की ओर से थाना में केस दर्ज करवाया गया है। आरोपी गया जिले के सरकारी अस्पताल में पदास्थापित है। पत्नी ने बताया कि हमारी शादी 2006 में हुई, कुछ साल गृहस्थी ठीक चली। 13 साल की एक बेटी और 11 साल का बेटा है। शादी के बाद पति डॉक्टर बन गए। इसके बाद से उनका व्यवहार बदल गया। वो अपने परिवार की रजामंदी से दूसरी शादी करना चाहते हैं। जख्मी महिला के अनुसार, हाल के कुछ माह से ससुराल में उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। पति गैर मर्द के साथ सोने का दबाव बनाते हैं। इससे मना करने पर उन्हें व बच्चों को मारा-पीटा जाता है। शुक्रवार को भाई के सामने ही पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट करते हुए ब्लैड से जख्मी कर दिया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद ने बताया कि महिला के बयान पर केस दर्ज किया गया है। महिला के ससुर ने भी मारपीट का केस किया है। प्रारंभिक जांच से प्रतीत होता है कि डॉक्टर बनने के बाद पति दूसरी शादी करना चाहता है। जांच के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# बिहार
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद