Post Top Ad
Saturday, August 28, 2021
Home
गुजरात
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
विडियो
जेब में रखे मोबाइल में अचानक लगी आग, युवक की सूझबुझ से बची जान, मोबाइल से धुआं निकलता देख तुरंत फेंका बाहर; देखे विडियो।
जेब में रखे मोबाइल में अचानक लगी आग, युवक की सूझबुझ से बची जान, मोबाइल से धुआं निकलता देख तुरंत फेंका बाहर; देखे विडियो।
गुजरात के राधनपुर शहर में एक दुकान में बैठे ग्राहक की जेब में मोबाइल ब्लास्ट हो गया। जेब में रखे मोबाइल से धुंआ निकलते देख ग्राहक ने मोबाइल जेब से निकाला और नीचे फेंक दिया। इसके बाद पैरों से दुकान के बाहर कर दिया। मोबाइल से धुंआ निकलते देख लोग डर गए। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
राधनपुर में मानसी मोटर गैराज नाम की एक दुकान है। यहां ग्राहक रामचंदभाई ठाकोर सुबह करीब 9 बजे पहुंचे थे। रामचंदभाई दुकान मालिक पप्पूभाई ठक्कर से बात कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने मोबाइल से धुंआ निकलते देखा। रामचंद ने बिना देर किए मोबाइल जेब से निकालकर फेंक दिया। मोबाइल में लगी आग से दुकान के कर्मचारी बाहर भाग गए। हालांकि, इसी दौरान रामचंदभाई ने पैरों से मोबाइल दुकान के बाहर फेंक दिया। इसके बाद मोबाइल ब्लास्ट हो गया। समय रहते मोबाइल दुकान से बाहर फेंकने के कारण किसी को चोट नहीं पहुंची।
Tags
# गुजरात
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद