युवक ने कॉंग्रेस विधायक से सवाल पूछा तो आग-बबूला हो विधायक, डांटते हुए जमकर बरसाईं गालियां, थानेदार को बुलाकर करवा दिया गिरफ्तार, कहा - दूसरी पार्टी का कार्यकर्ता है; देखे विडियो। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, August 27, 2021

युवक ने कॉंग्रेस विधायक से सवाल पूछा तो आग-बबूला हो विधायक, डांटते हुए जमकर बरसाईं गालियां, थानेदार को बुलाकर करवा दिया गिरफ्तार, कहा - दूसरी पार्टी का कार्यकर्ता है; देखे विडियो।

युवक ने कॉंग्रेस विधायक से सवाल पूछा तो आग-बबूला हो विधायक, डांटते हुए जमकर बरसाईं गालियां, थानेदार को बुलाकर करवा दिया गिरफ्तार, कहा - दूसरी पार्टी का कार्यकर्ता है।

युवक ने कॉंग्रेस विधायक से सवाल पूछा तो आग-बबूला हो विधायक, डांटते हुए जमकर बरसाईं गालियां, थानेदार को बुलाकर करवा दिया गिरफ्तार, कहा - दूसरी पार्टी का कार्यकर्ता है; देखे विडियो।

बीकानेर। बात-बात पर गुस्सा करने वाले खाजूवाला विधायक और पूर्व संसदीय सचिव गोविन्द मेघवाल एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार अपने विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम के दौरान युवक ने सवाल कर दिया तो उन्हें गुस्सा आ गया। फिर तो इतने नाराज हुए कि डांटते हुए जमकर गालियां बरसाईं। इतना ही नहीं बाद में अपना रौब दिखाते हुए उस युवक को गिरफ्तार भी करवा दिया। इस पूरे घटनाक्रम को किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। दरअसल, खाजूवाला के कंकराला गांव में गोविन्द मेघवाल एक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे। वहां गांव के ही ईश्वरराम मेघवाल ने पुराने मामले में विधायक से सवाल कर लिया। जवाब आने से पहले मोबाइल से रिकॉर्डिंग शुरू कर दी। इस पर मेघवाल तमतमा गए। उन्होंने आरोप लगाया कि युवक सामने वाली पार्टी का है। वीडियो बनाकर मुझे बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। करीब एक मिनट के वीडियो में विधायक कई बार अभद्र भाषा का उपयोग कर रहे हैं। विधायक का आरोप है कि युवक केंद्रीय मंत्री व बीकानेर के सांसद अर्जुनराम मेघवाल के बेटे रवि मेघवाल का समर्थक है। उन्हें बदनाम करने के लिए हर बात सोशल मीडिया पर डाल देता है।


ईश्वरराम का आरोप है कि कुछ दिन पहले विधायक ने सार्वजनिक तौर पर कहा कि उसकी शादी उन्होंने चंदा करके करवाई है। उसी पर स्पष्टीकरण मांग रहा था। विधायक के तब के बयान के ऑडियो वायरल हुए थे। विधायक ने अपनी गाड़ी में बैठे-बैठे थानेदार को आवाज लगाई और युवक को गिरफ्तार करने का आदेश दे दिया। थानेदार ने इस आदेश की पालना की और तुरंत शांति भंग करने के आरोप में युवक ईश्वरराम को गिरफ्तार कर लिया। सवाल पूछने से शांति भंग होने का मामला बनाने पर अब ग्रामीण नाराज है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...